pinko казино
CrimeDehradun

भानियावाला में वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
“यूके तेज” से जुड़ें
वाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : डोईवाला के भानियावाला में बीती रात

एक व्यक्ति की वाहन से टक्कर

होने के कारण मृत्यु हो गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा

कल भानियावाला के पंजाब नेशनल बैंक के समीप हुआ है।

कल रात सवा आठ बजे छोटा हाथी

वाहन संख्या UK 07 CC 1276 ने

सड़क के किनारे खड़े व्यक्तियों के टक्कर मार दी।

जिसके बाद घायलों को हिमालयन हॉस्पिटल ले जाया गया।

जहां डॉक्टर ने उनमें से एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की शिनाख्त ताहिर पुत्र कमरुद्दीन निवासी मीरापुर पोस्ट

व तहसील मीरापुर मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) उम्र 58 वर्ष की हुई है।

पुलिस ने मौके से छोटा हाथी वाहन कब्जे में ले लिया है।

आज मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर

ऋषिकेश के छोटा हाथी वाहन चालक के

खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है

Related Articles

Back to top button
пинап