pinko казино
DehradunPolitics

राष्ट्रहित में युवा ऊर्जा लगाने का आहवान,युवा मोर्चा के नये पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
“यूके तेज” से जुड़ें,
वॉट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों का

आज डोईवाला नगर पालिका सभागार में स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ।

जिसमें मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल सहित

कईं कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी सम्मिलित हुये।

युवा मोर्चा की नयी कार्यकारिणी के स्वागत

कार्यक्रम में बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष

विनय कंडवाल ने कहा कि,”युवा मोर्चा भाजपा का वो संगठन है

जो देश के युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्रहित में लगाने की प्रेरणा देता है।

युवा ऊर्जा में बड़े से बड़े सृजन और विध्वंस दोनों प्रकार के

कार्य करने की अपार शक्ति होती है।केवल भाजपा ही एक

ऐसा संगठन है जो युवा ऊर्जा को देश की

परंपरा,विरासत और संस्कार से जोड़कर

राष्ट्रहित के कार्य करता है।”

इस मौके पर युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मनीष नैथानी ने

पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया।

नव नियुक्त पदाधिकारियों में नगर अध्यक्ष सोनू गोयल,माजरी मण्डल अध्यक्ष गुरजीत सिंह,

रानी पोखरी अध्यक्ष नरेश रावत,जिला उपाध्यक्ष हिमांशु राणा,

जिला मंत्री प्रकाश कोठारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने युवा जोश के साथ पार्टि हित

एवं समाजहित में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की बात कही ।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा प्रदीप जेटली , नगर मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ,

सुशील जायसवाल विशाल क्षेत्री, रोहित क्षेत्री, पंकज,शिवम,अंशुमान,

रतूड़ी,केतन गुप्ता,आकाश,पंकज सैनी,अजय सिंह

आदि काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
пинап