pinko казино
DehradunPoliticsUttarakhand

रामेश्वर लोधी बने भाजपा प्रदेश टीम के सदस्य,भाजपाइयों ने की खुशी व्यक्त

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए रजनीश सैनी
द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल “यूके तेज”
से जुड़ें व्हाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में

डोईवाला से रामेश्वर प्रसाद लोधी को बतौर

विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किया गया है।

क्षेत्र के तमाम भाजपाइयों ने श्री लोधी के मनोनयन

पर अपनी बधाइयां देते हुए अपनी खुशी व्यक्त की है।

मनोनयन पर रामेश्वर लोधी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

और प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की “गुड बुक में हैं” :—

गौरतलब है कि रामेश्वर प्रसाद लोधी मुख्यमंत्री की विधान सभा

डोईवाला में अपना अच्छा-खासा राजनैतिक प्रभाव रखते हैं।

 पिछले विधानसभा चुनाव में नये सिरे से

त्रिवेंद्र सिंह रावत की राजनैतिक जमीन को मजबूती प्रदान करने में

रामेश्वर प्रसाद लोधी ने भगीरथ प्रयास किये हैं।

भाजपा में निभायी कईं अहम जिम्मेदारी :—-

रामेश्वर प्रसाद लोधी बीजेपी की मेन बॉडी में जिला उपाध्यक्ष का दायित्व निभा चुके हैं।

इससे पूर्व वे किसान मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष भी रहे हैं।

भाजपा के अलावा वो एक एडवोकेट होने के नाते ऋषिकेश बार एसोसिएशन से जुड़े हैं।

श्री लोधी रेडियंट पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

वो परवादून स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।

अन्य पिछड़ा वर्ग से होने के कारण क्षेत्र की जनता से इनका जमीनी जुड़ाव है।

इन्होने जताई खुशी,दी बधाई :—

भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल,राजकुमार राज,

मंडल महामंत्री ललित पंत,मनीष नैथानी,परमिंदर सिंह ‘बाउ’,

शिव प्रसाद सती,मनीष नारंग,संजीव सैनी,पंकज शर्मा,

प्रदीप नेगी,संदीप नेगी,निशांत थापा,नगीना रानी,

नरेंद्र नेगी,सम्पूर्ण रावत,सतेंदर चौधरी,मंदीप बजाज ,

पूनम तोमर,उषा कोठारी,संजीव लोधी,रूप चंद लोधी,

राकेश लोधी आदि ने अपनी खुशी व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button
пинап