DehradunPolitics

(याद कीजिये) “यूके तेज” ने 26 फरवरी को उठाया मुद्दा तो अब कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में श्रमिक कार्ड बनने शुरू

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज” से जुड़ें 8077062107

देहरादून : मुख्यमंत्री की विधानसभा डोईवाला के लोग

श्रमिक कार्ड के लिये देहरादून में धक्के खाने को मजबूर थे।

नाम न छापने की शर्त पर डोईवाला के एक व्यक्ति ने

ये मामला हम तक पहुंचाया तो

अधिकारियों से बातचीत कर “यूके तेज” ने इसे

26 फरवरी 2020 को प्रमुखता से साथ प्रकाशित किया।

इसके बाद स्थानीय नेताओं ने इस मुद्दे पर संघर्ष किया।

अब जाकर डोईवाला के लोगों के लिए कॉमन सर्विस सेंटर पर

ये श्रमिक कार्ड बनने की शुरुआत हो गयी बतायी जा रही है।

श्रमिक कार्ड की सुविधा सामान्य सेवा केंद्रों में शुरू होने की खुशी में

राजीव गांधी पंचायत राज संगठन, युवा कांग्रेस,एनएसयूआई व

किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा डोईवाला तहसील व अन्य

CSC में पहुंचकर मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई गई ।

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि

डोईवाला के श्रमिकों से श्रमिक कार्ड के नाम पर पैसा वसूला जा रहा था

और श्रमिको को कार्ड के लिए नेहरुग्राम, देहरादून जाना पड़ रहा था

जिससे उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता था

जिससे उनका पूरा दिन खराब हो जाता था ।

हमारी मांग थी कि डोईवाला में श्रमिक कार्ड बनाने की

सुविधा सामान्य सेवा केंद्रों, CSC में शुरू की जाये

जिससे श्रमिकों को समस्या से आज़ादी मिले ।

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru