
सटीक,विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
‘यूके तेज़’ से जुड़ें व्हाट्सएप्प करें 8077062107
देहरादून : स्टेट हेल्थ बुलेटिन के अनुसार उत्तराखंड में आज
120 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये हैं।
कुल कोरोना संक्रमण की संख्या 4102 हो गयी है।
सर्वाधिक मामले उधम सिंह नगर से आये हैं।
उधम सिंह नगर से आज 46 कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गयी है।
प्रदेश की राजधानी देहरादून से 28 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की गयी है।
हरिद्वार से 21,नैनीताल से 7,पौड़ी-गढ़वाल से 6 मामले सामने आये हैं।
कुल एक्टिव केस 996 हैं।
इलाज के बाद अब तक 3021 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं
जिनमें से 26 मरीज आज ठीक होने पर
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किये गए हैं।
कोरोना मरीजों की रिकवरी 73.65 % है।
अब तक कोरोना से जुड़े मामलों में 51 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।