DehradunExclusiveHealth

(अभी-अभी) 9 कोरोना पॉजिटिव,120 हुआ उत्तराखंड में संक्रमित व्यक्तियों का आंकड़ा

सटीक,विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज” से जुड़ें 8077062107

देहरादून : उत्तराखंड में प्रवासियों के पहुंचने के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या ने रफ़्तार पकड़ ली है।

दोपहर 2 बजे के स्टेट हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 9 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं।

बुलेटिन के अनुसार कल देर रात 11:30 पर दो नए मरीज मिले हैं

जबकि आज दोपहर तक प्राप्त सैंपल रिपोर्ट के अनुसार 7 नए मरीज मिले हैं।

कल देर रात हरिद्वार और उत्तरकाशी जिले में 1-1 मरीज मिला है।

आज दोपहर तक अल्मोड़ा जिले में 1,नैनीताल में 2

,उधम सिंह नगर में 4 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाये गए हैं।

32 वर्षीय संक्रमित पाया गया पुरुष मुंबई से हरिद्वार पहुंचा है।

नई दिल्ली से उत्तरकाशी पहुंचने वाला 38 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाया गया है।  उत्तराखंड में अब 66 एक्टिव केस हैं जबकि 53 मरीज ठीक हो चुके हैं।

सूबे में कोरोना से रिकवरी रेट 44.17 % है।

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru