pinko казино
DehradunNationalUttarakhand

VVIP कार्यक्रम के चलते देहरादून के इन स्थानों को घोषित किया “साइलेंस जोन”

Due to VVIP events, these places in Dehradun have been declared "silence zones".

 

देहरादून,1 नवंबर 2025 : वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत वीवीआईपी प्रवास स्थल व मुख्य कार्यक्रम स्थल के आसपास के क्षेत्र को पुलिस के आग्रह पर प्रशासन द्वारा Silence zone घोषित किया गया है.

दिनांक 02/11/2025 से 03/11/2025 तक जनपद देहरादून में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा देहरादून पुलिस के आग्रह पर जनपद देहरादून में निम्न स्थानों को Silence Zone/ ध्वनि प्रतिषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है,

जहाँ ध्वनि की तीव्रता को 40 डेसीबल तक निर्धारित किया गया है।

1- राजपुर रोड पर मसूरी डायवर्जन से वीवीआईपी प्रवास स्थल होते हुए ब्रह्म कमल चौक से सड़क के दोनों ओर 100 मीटर तक

2- विधानसभा परिसर के चारों ओर 300 मीटर की परिधि तक।

उक्त आदेश दिनांक 02/11/2025 को समय प्रातः 10:00 बजे से दिनांक 03/11/2025 को समय सायं 04:00 बजे तक

अथवा

दिनांक 03/11/2025 को वीवीआईपी के प्रस्थान के 01 घंटे उपरांत तक प्रभावी रहेगा।

उक्त आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा- 223 के अधीन वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
пинап