Politics

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज जोशी सहित 5 एबीवीपी से निष्कासित

अनुशासनहीनता व छात्र संघ चुनाव में गड़बड़ी के आधार पर किया निष्कासित

पूर्व प्रदेश सह मंत्री अनुज जोशी,संगीता,नीलम,मोहित कक्कड़ और आकाश थापा निष्कासित

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के प्रदेश सहमंत्री विकास जोशी ने आज प्रेस वार्ता में बताया कि बीती 8 सितम्बर को डोईवाला डिग्री कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी के कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत पायी गयी थी जिसकी जाँच की गयी तथा प्रदेश पदाधिकारियों की अनुशंसा के बाद कुछ कार्यकर्ताओं को छात्र संघ चुनाव में गड़बड़ी और अनुशासनहीनता के आरोप पर तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जा रहा है।

गौरतलब है कि हाल ही में अनुज जोशी ने मिशन-21 नाम से नगर पालिका डोईवाला चुनाव में भाजपा के चेयरमैन सहित सभी सभासद प्रत्याशियों को हराने की मुहीम छेड़ी हुई है।अनुज जोशी ने सीधे मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए ,”मोदी तुझसे बैर नहीं,त्रिवेन्दर तेरी खैर नहीं ” का नारा दिया था।

 

कौन हैं जिन पर कार्यवाही हुई ? एबीवीपी के पूर्व प्रदेश सहमंत्री व वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज जोशी,कु. संगीता गढ़वाल संभाग छात्रा प्रमुख,आकाश थापा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,कु. नीलम सह जिला छात्रा प्रमुख और मोहित कक्कड़ सह सचिव छात्र संघ डोईवाला डिग्री कॉलेज।

प्रेस वार्ता में परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उमेद सिंह नेगी,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य योगेश विद्यार्थी,प्रदेश सहमंत्री विकास जोशी,जिला संयोजक विनोद चौहान,छात्र संघ महासचिव पंकज कुमार,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश कोठरी,आयुष मल्ल,हिमांशु भट्ट,सोनू गोयल,विकास रावत,नवीन सजवाण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!