Dehradun

माजरी में सुबह-सुबह स्विफ्ट कार और बाइक का एक्सीडेंट

दमदार और असरदार न्यूज़ के लिए
“यूके तेज” से जुड़ें
अभी वाट्सएप्प करें 8077062107
देहरादून :डोईवाला के माजरी में सुबह-सुबह स्विफ्ट कार और बाइक का एक्सीडेंट

देहरादून : आज सुबह डोईवाला के माजरी में एक सड़क हादसा हो गया

जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 6:15 बजे

माजरी में एक बाइक और स्विफ्ट कार की टक्कर हो गयी।

यह रोड़ एक्सीडेंट माजरी के सक्षम पॉली क्लिनिक के सामने हुआ है।

स्विफ्ट कार संख्या UK 07 DW 1223 को

गुलफाम नाम का व्यक्ति चला रहा था

जबकि बाइक संख्या UP 23 M 6886 को

जितेंद्र नाम का व्यक्ति चला रहा था

जो मूल रूप से अमरोहा,उत्तर-प्रदेश का रहने वाला है

फिलहाल दीपनगर में रह रहा है।

बाइक सवार जितेंद्र इस एक्सीडेंट में घायल हुआ है।

एक्सीडेंट की सूचना पर 108 एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची जो

घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला लेकर आयी।

जहां घायल का उपचार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button