pinko казино
DehradunUttarakhand

श्रीदेव सुमन यूनिवर्सिटी में दोबारा सेमेस्टर लागू करने पर भड़की एबीवीपी,देहरादून में फूंका पुतला

पुतला वेब पत्रकारिता का विश्वसनीय नाम
“यूके तेज” से जुड़ें,
वाट्सएप करें 8077062107

( PRIYANKA SAINI )

देहरादून : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उत्तराखंड की श्री देव सुमन यूनिवर्सिटी में एक बार फिर से सेमेस्टर सिस्टम लागू करने के निर्णय पर घोर आपत्ति जताई है।

आज एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने देहरादून के डीएवी चौक पर विश्वविद्यालय का पुतला दहन किया है।

क्या है पूरा मामला :—

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीपी ध्यानी के अनुसार

यूनिवर्सिटी से संबंधित कॉलेजों में पहले स्नातक स्तर पर सेमेस्टर सिस्टम लागू था,लेकिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विरोध करने के बाद इस सिस्टम को समाप्त कर वार्षिक परीक्षाएं करवाई गई है।

 विश्वविद्यालय का मानना है कि वार्षिक परीक्षाएं छात्रों के हित में नहीं है

इसको देखते हुए कार्यपरिषद की बैठक में दोबारा सेमेस्टर सिस्टम को लागू करने का निर्णय लिया गया।

एबीवीपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विक्रम पासवान ने कहा

विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों के अध्ययन हेतु मूलभूत सुविधाओं में बिना किसी बढ़ोतरी के दोबारा सेमेस्टर सिस्टम थोपने की कोशिश की जा रही है।

जिसका हम विरोध कर रहे हैं।

एबीवीपी के जिला सह संयोजक विशाल सिंह

ने कहा है की वैश्विक महामारी कोरोना के कारण अभी परिस्थितियां पठन-पाठन के अनुकूल नही है।

इन असामान्य परिस्थितियों और जब तक अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रूप से लागू नहीं होती

तब तक सेमेस्टर सिस्टम को लागू किया जाना छात्रों के साथ सरासर अन्याय है।

इस पर पुनर्विचार कर वापस लिया जाना चाहिए।

पुतला दहन करने वालों में गढ़वाल संयोजक हिमांशु कुमार, महानगर संगठन मंत्री नागेंद्र बिष्ट ,

कॉलेज इकाई अध्यक्ष सौरभ कुमार, हेमंत सिलोरी, प्रांजल नेगी,

नगर विस्तारक कैलाश बिष्ट ,सौरभ मृदुल भट् आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
пинап