pinko казино
HealthPoliticsUttarakhand

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एम्स दिल्ली में ईलाज के लिए रवाना

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
“यूके तेज” से जुड़ें
व्हाट्सप्प करे 8077062107

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को

बेहतर ईलाज के लिए दिल्ली के

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के लिए रवाना किया गया है।

वो कोरोना से संक्रमित हैं।

गौरतलब है कि दस रोज पहले 18 दिसंबर को

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की लैब रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी थी।

जिसके बाद उन्होंने खुद ट्वीट के माध्यम से

जनता को अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी।

मुख्यमंत्री होम आइसोलेशन में चले गए थे।

बीते दिन शाम 4 बजे हल्का बुखार होने पर उन्हें

देहरादून के दून हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था।

अब उन्हें दिल्ली स्थित अखिल भारतीय

आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के लिय रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून स्थित हेलिपैड से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी होम आइसोलेशन के दौरान

त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा सभी आवश्यक

सरकारी कामकाज निबटाने को लेकर

त्रिवेंद्र सिंह रावत की प्रशंसा करते हुए

उनके स्वास्थय की कामना की थी।

Related Articles

Back to top button
пинап