DehradunNationalUttarakhand

103 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को सम्मानित करने डोईवाला पहुंचे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह

वेब पत्रकारिता के विश्वसनीय नाम
“यूके तेज” से जुड़ें,
वाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह आज डोईवाला पहुंचे जहां उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना योगदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को सम्मानित किया।

भारत छोडो आंदोलन और काकोरी कांड दिवस के मौके पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह आज भानियावाला के बारूवाला पहुंचे जहां उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में अपनी बड़ी भूमिका निभाने वाले 103 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी साधू सिंह बिष्ट को तिरंगा,बूके देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

प्रीतम सिंह ने कहा कि,”आज ही के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने “अंग्रेजों भारत छोडो” का नारा दिया था।

हमारे पुरुखों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजाद भारत में सांस लेने का अवसर दिया।हमें आजादी दिलाने में साधू सिंह बिष्ट जी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।हम इनके कृतज्ञ हैं और हमसे जो बन पड़ा हमने आज इनका सम्मान किया है।इनका आशीर्वाद,प्यार,स्नेह हमको मिलता रहे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि देशभक्ति और स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान नेहरू-गांधी परंपरा रही है।इसी कड़ी में आज हम यहां पहुंचे हैं।

103 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी साधु सिंह बिष्ट को सम्मानित करते नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी
ये है उनकी अंतिम इच्छा :—

“यूके तेज” से बातचीत करते हुये स्वतंत्रता संग्राम सेनानी साधु सिंह बिष्ट ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपनी आखिरी इच्छा बतलायी है।

उन्होंने सीएम से कहा कि भानियावाला चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक फोटो लगायी जाये।जिससे हमारी नयी पीढ़ी उनके योगदान को जान सके। 

इस अवसर पर कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह,लालचंद शर्मा,कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी,राजबीर सिंह खत्री,मोहित उनियाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!