pinko казино
HealthNationalUttarakhandWorld

चौथी लहर ? : कोरोना के नये वैरिएंट डेल्टाक्रोन को लेकर डब्ल्यूएचओ ने जारी किया अलर्ट

> चीन सहित कईं यूरोपीय देशों में तेजी से बढ़ रहे हैं के मामले
> विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जारी की है देशो की अलर्ट रहने की चेतावनी
> फ्रांस,डेनमार्क,नीदरलैंड्स और अमेरिका में बढ़े हैं मामले
> डेल्टा और ओमीक्रॉन से बना है नया वैरिएंट Deltacron
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107

रजनीश प्रताप सिंह तेज

नयी दिल्ली :

दुनिया में बढ़े मामले  

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक बार फिर दुनिया भर के देशों को कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चेतावनी जारी की है.

WHO ने सभी देशों से अलर्ट रहने को कहा है. इस चिंता का सबब डेल्टाक्रोन वैरिएंट है जो एक ही समय पर डेल्टा और ओमीक्रॉन के संक्रमण के कारण होता है.

ओमीक्रॉन के सब-वैरिएंट BA.2 को स्टेल्थ ओमीक्रॉन कहा जा रहा है.

क्यूं कहा जा रहा है स्टेल्थ ओमीक्रॉन ?

ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्यूंकि स्टेल्थ ओमीक्रॉन के S जीन में BA.1 की तुलना में अलग म्युटेशन है.
जिसे RT-PCR टेस्ट में पकड़ना मुश्किल है.

चीन में टुटा रिकॉर्ड

भारत में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के खत्म होते-होते पडोसी देश चीन से कोरोना के बढ़ते ताजा मामलों की खबर आयी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीन में कोरोना की चौथी लहर ने पिछले दो साल के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

चीन के 31 प्रांतों में से 28 प्रांतों में ताजे मामले देखे गये हैं हांगकांग में मार्च के महीने में कोरोना संक्रमण से 3500 लोगों की जान गयी है.

इटली,जर्मनी,फ्रांस सहित कईं अन्य देशो में कोरोना के ताजे मामले बढ़ रहे हैं.

अभी महामारी खत्म नही 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि कोरोना महामारी अभी समाप्त नही हुई है. कोरोना केस बढ़ने के पीछे ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट BA.2 या स्टेल्थ ओमिक्रॉन जिम्मेदार माना जा रहा है.

इस सब-स्ट्रेन के केस भारत सहित 40 से ज्यादा देशों में मिल चुके हैं.

WHO ने टेस्टिंग,वेक्सिनेशन जैसे सभी उपाय जारी रखने की गुजारिश की है.

Related Articles

Back to top button
пинап