Uttarakhand Election 2022 Rudrprayag : 8 रुद्रप्रयाग विधानसभा से ये प्रत्याशी जीत सकता है चुनाव

Uttarakhand Election 2022 Rudrprayag
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 14 फरवरी 2022 को मतदान किया गया है जिसके नतीजे 10 मार्च 2022 को आने हैं.
यूके तेज के वरिष्ठ पत्रकार रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’ ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का विश्लेषण किया है. जिसके आधार पर वो बताने जा रहे हैं संभावित प्रत्याशी जो इस सीट से इलेक्शन जीत सकता है. पेश है रिपोर्ट :-
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’
रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले की रुद्रप्रयाग एक विधानसभा सीट है इसका क्रमांक 8 है यह एक अनारक्षित विधानसभा सीट है
रुद्रप्रयाग का चुनावी रिकॉर्ड
उत्तराखंड राज्य गठन के बाद हुए विधानसभा चुनाव में साल 2002 में भारतीय जनता पार्टी के मातबर सिंह कंडारी चुनाव जीते
साल 2007 के चुनाव में एक बार फिर बीजेपी के मातबर सिंह कंडारी इस सीट से चुनाव जीतने में कामयाब रहे
साल 2012 के विधानसभा चुनाव में जहां बीजेपी ने तीसरी दफा मातबर सिंह कंडारी को चुनाव लड़वाया वहीं कांग्रेस ने डॉ हरक सिंह रावत को अपना प्रत्याशी बनाया डॉ हरक सिंह रावत ने मातबर सिंह कंडारी को इस चुनाव में करारी शिकस्त दी और यह सीट कांग्रेस की झोली में आ गई
2017 के विधानसभा चुनाव से पहले हरीश रावत सरकार में मंत्री डॉ हरक सिंह रावत कांग्रेस से बगावत करके बीजेपी में शामिल हो गए थे 2017 के विधानसभा चुनाव में रुद्रप्रयाग से मंत्री और विधायक रहे मातबर सिंह कंडारी ने कांग्रेस जॉइन कर ली थी वहीं कांग्रेस के नेता भरत सिंह चौधरी बीजेपी में शामिल हो गए थे
भारतीय जनता पार्टी ने भरत सिंह चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया जबकि कांग्रेस ने रुद्रप्रयाग की जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा को रुद्रप्रयाग से प्रत्याशी बनाया इस चुनाव में बीजेपी के भरत सिंह चौधरी सीट जीतने में कामयाब रहे
Uttarakhand Election 2022 Rudrprayag
साल 2017 का विधानसभा चुनाव
उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव 2017 में रुद्रप्रयाग में कुल 50.42% वोट पड़े
इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के भरत सिंह चौधरी 29333 वोट पाकर चुनाव जीते उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की लक्ष्मी सिंह राणा को 14701 वोट मिले भरत सिंह ने लक्ष्मी सिंह राणा को 14632 के बड़े अंतर से चुनाव हराया
तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद थपलियाल रहे उन्हें 5818 वोट मिले जबकि चौथे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी जगमोहन सिंह रौथान रहे उन्हें 3342 वोट मिले
Uttarakhand Election 2022 Rudrprayag
साल 2022 का विधानसभा चुनाव
2022 के विधानसभा चुनाव में रुद्रप्रयाग विधानसभा से कुल 12 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं
कांग्रेस से प्रदीप प्रसाद थपलियाल, बीजेपी से भरत सिंह चौधरी ,कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया से सुधीर रौथान,
आम आदमी पार्टी से प्यार सिंह नेगी, बहुजन मुक्ति पार्टी से विरेंद्र प्रताप सिंह, समाजवादी पार्टी से मोहित,
उत्तराखंड क्रांति दल से मोहित डिमरी, न्याय धर्म सभा से लक्ष्मण सिंह ,निर्दलीय प्रत्याशी भगवती प्रसाद,
महावीर सिंह जगवान ,मातबर सिंह कंडारी और सुधीर नेगी चुनाव लड़ रहे हैं
महिला मतदान प्रतिशत रहा अधिक
रुद्रप्रयाग विधानसभा में कुल 60.34% मतदान हुआ
इस विधानसभा में कुल 103675 मतदाता हैं जिनमें से 62553 मतदाता ने वोट डाले
पुरुष मतदाता 26017 रहे जबकि महिला मतदाता की संख्या 35398 रही इस सीट पर 1138 पोस्टल बैलट पड़े
पूर्व मतदान 50.41% रहा जबकि महिला मतदान 67.98% रहा
कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप थपलियाल का रहा विरोध
2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा टिकट ना मिलने पर प्रदीप थपलियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी राणा के खिलाफ चुनाव लड़ा था
2022 के चुनाव में अब वही प्रदीप थपलियाल पार्टी टिकट पर रुद्रप्रयाग से चुनाव लड़ रहे हैं.
इस सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी, 2017 की पार्टी प्रत्याशी लक्ष्मी राणा, ठाकुर गजेंद्र सिंह पवार ,अंकुर रौथाण, वीरेंद्र बुटोला और नरेंद्र सिंह बिष्ट टिकट के दावेदार थे.
मातबर सिंह कंडारी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं.
फाइनल रिपोर्ट
यूके तेज के चुनावी विश्लेषण में रुद्रप्रयाग विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह चौधरी चुनाव जीत सकते हैं.
Uttarakhand Election 2022 Rudrprayag