ExclusiveNationalPoliticsUttarakhand

Uttarakhand Election 2022 Deoprayag : उत्तराखंड की 10 देवप्रयाग विधानसभा से ये प्रत्याशी जीत सकता है चुनाव

Uttarakhand Election 2022 Deoprayag

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 14 फरवरी 2022 को मतदान किया गया है जिसके नतीजे 10 मार्च 2022 को आने हैं.

यूके तेज के वरिष्ठ पत्रकार रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’ ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का विश्लेषण किया है. जिसके आधार पर वो बताने जा रहे हैं संभावित प्रत्याशी जो इस सीट से इलेक्शन जीत सकता है. पेश है रिपोर्ट :-

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’

टिहरी गढ़वाल : उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले की देवप्रयाग एक विधानसभा सीट है इसका क्रमांक 10 है यह एक अनारक्षित विधानसभा सीट है.

Uttarakhand Election 2022 Deoprayag

देवप्रयाग का चुनावी रिकॉर्ड

उत्तराखंड राज्य गठन के बाद साल 2002 के पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मंत्री प्रसाद नैथानी चुनाव जीते

2007 में उत्तराखंड क्रांति दल के उम्मीदवार दिवाकर भट्ट यहां से चुनाव जीते

2012 के विधानसभा चुनाव में मंत्री प्रसाद नैथानी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपनी जीत दर्ज की

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के विनोद कंडारी यहां से चुनाव जीते

साल 2017 का विधानसभा चुनाव

देवप्रयाग विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने विनोद कंडारी को अपना उम्मीदवार बनाया जिन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी दिवाकर भट्ट को हराया

साल 2017 का विधानसभा चुनाव

उत्तराखंड के 2017 के विधानसभा चुनाव में देवप्रयाग में कुल 31.75% वोट पड़े

इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विनोद कंडारी 13824 वोट लेकर विजेता रहे

दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी दिवाकर भट्ट रहे दिवाकर भट्ट को 10325 वोट प्राप्त हुए

कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मंत्री प्रसाद नैथानी 8742 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे

निर्दलीय प्रत्याशी शूरवीर सिंह सजवान 6681 वोट लेकर चौथे स्थान पर रहे

Uttarakhand Election 2022 Deoprayag

साल 2022 का विधानसभा चुनाव

उत्तराखंड के साल 2022 के विधानसभा चुनाव में देवप्रयाग विधानसभा से कुल 5 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं
कांग्रेस से मंत्री प्रसाद नैथानी ,बीजेपी से विनोद कंडारी ,आम आदमी पार्टी से उत्तम सिंह ,उत्तराखंड क्रांति दल से दिवाकर भट्ट और बहुजन मुक्ति पार्टी से विजेंद्र लाल चुनाव लड़ रहे हैं

महिलाओं का वोट प्रतिशत रहा अधिक

देवप्रयाग विधानसभा में कुल 86070 वोट थे जिसमें से 47291 वोट पड़े देवप्रयाग में कुल 54.94% मतदान रहा 20361 पुरुष और 26172 महिला मतदाताओं ने अपने वोट डालें पोस्टल बैलट की संख्या 755 रही पुरुष मतदान 46.55% रहा जबकि महिला मतदान 61.83% रहा

स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा

देवप्रयाग विधानसभा में भाजपा विधायक विनोद कंडारी पर कथित तौर पर अपने रिश्ते-नातेदारों को काम देने का आरोप रहा है जिससे वहां के निर्वाचित जनप्रतिनिधि उनसे रुष्ट हो गए जिससे विनोद कंडारी को उनका चुनाव में साथ नही मिल पाया है

इस सीट पर दिवाकर भट्ट को मूल स्थानीय निवासी माना गया जबकि कथित तौर पर विनोद कंडारी और मंत्री प्रसाद नैथानी को बाहरी बताया गया है

फाइनल रिपोर्ट

यूके तेज के रजनीश प्रताप सिंह के चुनावी विश्लेषण में देवप्रयाग विधानसभा से उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी दिवाकर भट्ट चुनाव जीत रहे हैं
Uttarakhand Election 2022 Deoprayag

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!