pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

डोईवाला में 2 लाख कीमत की 1 किलो चरस संग चाचा-भतीजा गिरफ्तार, स्प्लेंडर सीज

Uncle and nephew arrested in Doiwala with 1 kg of charas worth ₹2 lakh; Splendor bike seized.

देहरादून,21 अगस्त 2026 : उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के तहत दून पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।

डोईवाला पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर नशा तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से 2 लाख रुपये कीमत की 1 किलो 30 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है।

पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्प्लेंडर बाइक को मौके पर ही सीज कर दिया है।

गुलाब होटल के पास चेकिंग में धराए आरोपी

20 अगस्त 2026 को डोईवाला पुलिस टीम अठूरवाला रोड पर गश्त कर रही थी।

गुलाब होटल के पास एक बाइक (UK07FJ-9441) पर सवार दो युवक संदिग्ध हालत में आते दिखे।

पुलिस टीम ने रोककर जब उनकी तलाशी ली,

तो उनके पास से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई।

पुलिस ने तत्काल दोनों को हिरासत में लेकर NDPS ACT के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आपस में चाचा-भतीजा हैं दोनों अभियुक्त

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आपस में रिश्ते में चाचा और भतीजा हैं।

दोनों आरोपी देहरादून की मोथरोवाला सपेरा बस्ती के निवासी हैं।

वे खुद भी नशे के आदी हैं और स्थानीय व्यक्ति से चरस खरीदकर लाए थे।

वे घूम-घूमकर नशेड़ियों को महंगे दामों में चरस बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

गौरव (22 वर्ष), निवासी मोथरोवाला सपेरा बस्ती, देहरादून।

कृष (19 वर्ष), निवासी मोथरोवाला सपेरा बस्ती, देहरादून।

जांच में सामने आया कि अभियुक्त कृष का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

वह पहले भी ऋषिकेश से नशे की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

बरामदगी और पुलिस टीम

पुलिस ने अभियुक्तों से 1 किलो 30 ग्राम चरस और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में व.उ.नि. मनोहर सिंह रावत और उ.नि. आदित्य सैनी शामिल रहे।

साथ ही अ.उ.नि. मनोज कुमार, हे.का. विनोद, राजीव, देवेंद्र और कानि. रविंद्र व हरीश ने मुख्य भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button
пинап