DehradunExclusiveNationalPoliticsUttar PradeshUttarakhand

(विडियो देखें) उत्तराखंड में NRC शीघ्र लागू करने की आवश्यकता : उमा भारती

“यूके तेज़” न्यूज़ ग्रुप से जुड़ने के लिए व्हाट्सएप्प मैसेज करें

रजनीश सैनी 80770-62107

देहरादून/टिहरी गढ़वाल : भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने उत्तराखंड में भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर(NRC) को जल्द से जल्द लागू किये जाने की बात कही।

“यूके तेज़” से बातचीत में उमा भारती ने कहा कि,”उत्तर भारत में यदि कोई राज्य है जिसे एनआरसी की शीघ्र आवश्यकता है तो वो उत्तराखंड है।

आप विडियो देखियेगा :—— 

यहां मैदानी इलाके में जिस तरह घुसपैठिये आ गये

आपराधिक वारदात और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की अधिकतर घटनाओं में इसी प्रकार के लोग शामिल हैं।

इसलिए उत्तराखंड में एनआरसी का ड्राफ्ट जितनी जल्दी लागू हो जाये क्यूंकि ये शांतिपूर्ण राज्य है यहां दुनिया भर से पर्यटक आते हैं।

महिलायें अकेली यात्रा करने आती हैं बिल्कुल नही डरती।

उत्तराखंड की प्रतिष्ठा इतनी अच्छी थी महिलाओं के साथ बर्ताव के बारे में ,एक छवि थी इस राज्य की यहां महिलायें अकेली घूमती रहती हैं जंगलों में दिन-रात उनकी तरफ कोई बुरी नज़र नही डालता है।

ये बात उत्तराखंड के बारे में रही साधु-संत महिलायें ,जो महिला साधु होती हैं वो खुद कहती हैं अकेले जंगलों में घूमे हैं चारों धाम।

हमें कभी कोई खतरा नही लगा।

लेकिन अब मैंने देखा है कि कुछ घटनाएं घटनी शुरू हुई हैं और ये चिंता का विषय है।

इसमें जितनी जल्दी हो सके यहां पर एनआरसी लागू करने के प्रक्रिया अपनानी चाहिए।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी ये बात कही है,कईं बार कही है।

हमारे प्रदेश अध्यक्ष ने भी कही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!