pinko казино
Dehradun

बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत दो युवकों ने सरकारी स्कूल के बच्चों संग मनाया जन्मदिन

Two young men working at multinational companies celebrated their birthdays with children from a government school.

देहरादून,23 अप्रैल 2026 : आज के दौर में जहाँ युवा अपना जन्मदिन आलीशान रेस्टोरेंट्स और पार्टियों में मनाना पसंद करते हैं,

वहीं नौका रामगढ़ के दो नवयुवकों ने एक नई मिसाल पेश की है।

बहुराष्ट्रीय कंपनियों (MNCs) में कार्यरत शुभम धीमान और संजय कुमार ने अपना जन्मदिन राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के 130 से अधिक बच्चों के साथ साझा किया।

मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बच्चों के बीच पहुँचे युवा

जन्मदिन के शुभ अवसर पर दोनों युवाओं ने सबसे पहले क्षेत्र के प्रसिद्ध मां दूधा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

इसके पश्चात वे विद्यालय पहुँचे, जहाँ उन्होंने छात्र-छात्राओं को टॉफियां, फ्रूटी और समोसे वितरित किए।

बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान ने इस उत्सव की सार्थकता को और बढ़ा दिया।

वरिष्ठ शिक्षकों ने सराहा कदम

प्राथमिक विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका मीना घिल्डियाल ने छात्रों से दोनों युवाओं का परिचय कराया।

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने युवाओं की इस पहल की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा:

“नई पीढ़ी के इन युवाओं का यह कदम अत्यंत सराहनीय है।

किसी बड़े रेस्टोरेंट में खर्च करने के बजाय समाज की मुख्य धारा से जुड़े इन बच्चों के बीच खुशियाँ बांटना प्रेरणादायक है।

यह पहल समाज के अन्य वर्गों को भी जागरूक करेगी।”

‘विशेष भोज’ के जरिए जुड़ सकता है समाज

प्रधानाध्यापक सोलंकी ने बताया कि सरकार की ‘विशेष भोज’ योजना के अंतर्गत समाज का कोई भी व्यक्ति अपने परिजनों के जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ या किसी भी विशेष अवसर पर राजकीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोज का आयोजन कर सकता है।

इससे न केवल बच्चों को पोषण मिलता है,

बल्कि समाज और विद्यालयों के बीच एक मजबूत जुड़ाव भी बनता है।

इस अवसर पर सहायक अध्यापिका मीना घिल्डियाल, मधुलिका, भोजन माता लक्ष्मी देवी, विमला देवी, नीलिमा थापा सहित विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

सभी ने शुभम और संजय को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Back to top button
пинап