DehradunUttarakhand

पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि: डोईवाला में रक्तदान शिविर का आयोजन, 26 यूनिट रक्त एकत्रित

Tribute to Pulwama martyrs: Blood donation camp organised in Doiwala, 26 units of blood collected

देहरादून,13 फरवरी 2026 : पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए देश के वीर जवानों की स्मृति में ‘एक मदद ब्लड ग्रुप समिति’ और ‘परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला’ के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

बार एसोसिएशन प्रांगण में आयोजित इस शिविर में युवाओं और अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 26 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर शहीदों को नमन किया।

हिमालयन ब्लड बैंक को सौंपा गया रक्त

शिविर में एकत्रित किए गए रक्त को हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट के ब्लड बैंक में सुरक्षित भिजवाया गया है, ताकि जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सके।

यह ‘एक मदद ब्लड ग्रुप समिति’ द्वारा आयोजित 14वाँ रक्तदान शिविर था।

रक्तदान से शरीर रहता है तंदुरुस्त

शिविर का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष साकिर हुसैन और परवादून बार एसोसिएशन के सचिव मनोहर सिंह सैनी ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर साकिर हुसैन ने कहा:

“रक्तदान करने से घबराना नहीं चाहिए।

इससे न केवल दूसरों का जीवन बचता है, बल्कि रक्तदाता का शरीर भी तंदुरुस्त रहता है

और नया खून बनने से घातक रोगों का खतरा कम होता है।”

मानव सेवा ही सर्वोपरि

सचिव मनोहर सिंह सैनी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है;

इसे किसी मशीन से नहीं बनाया जा सकता, यह केवल मानव शरीर के माध्यम से ही प्राप्त हो सकता है।

समिति का लक्ष्य है कि भविष्य में रक्त की कमी के कारण किसी भी मरीज की मृत्यु न हो।

इन्होंने किया रक्तदान

शिविर में सभी रक्तदाताओं को ब्लड बैंक की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस पुनीत कार्य में समिति के उपाध्यक्ष संदीप जोशी, सचिव आसिफ हसन, साहिल अली, मोहम्मद आसिफ, फरहान मलिक, आदिल, मनीष सिद्धू, आदित्य, मनीष कुमार, जैकब, अरुण टम्टा, जिशान, प्रियांशु सक्सेना, मुस्तकीम, संदीप कुमार, सुनील कुमार, मान्यवर, संदीप लोधी, रज्जी प्रकाश, सुशील बोरा, ईश्वर सैनी और सुल्तान सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button