pinko казино
DehradunUttarakhand

डोईवाला में 31 मार्च तक चलेगा “घर-घर दस्तक” अभियान

The "door-to-door" campaign will continue in Doiwala till March 31.

देहरादून,16 फरवरी 2026 : नगर पालिका परिषद डोईवाला के सभागार में आज एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया

जिसके तहत विशेष ‘दस्तक अभियान’ की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया

आज नगर पालिका सभागार में हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) द्वारा वित्त पोषित ‘प्रोजेक्ट सर्कुलर भारत’ (Project Circular Bharat)  के अंतर्गत एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया

यह कार्यशाला प्लान फाउंडेशन (Plan Foundation)  के सहयोग से आयोजित की गयी

कार्यक्रम में नगर पालिका क्षेत्र की स्वच्छता वाहिनियों और क्षेत्रीय सुपरवाइजरों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 पर मुख्य फोकस

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को मजबूती देना रहा।

इस दौरान ‘Source Segregation’ (कूड़े को स्रोत पर ही अलग करना) पर विस्तृत चर्चा की गई।

विशेषज्ञों ने जोर दिया कि शहर की रैंकिंग सुधारने के लिए गीले और सूखे कूड़े का अलग-अलग संग्रहण अनिवार्य है।

45 दिवसीय विशेष ‘दस्तक अभियान’ की रणनीति

बैठक में आगामी 45 दिनों के लिए एक विशेष Information Education and Communication (सूचना, शिक्षा और संचार) टीम के गठन की योजना बनाई गई।

यह टीम 31 मार्च 2026 तक डोईवाला क्षेत्र के प्रत्येक घर में जाकर नागरिकों को कूड़ा अलग करने के प्रति जागरूक करेगी।

इस अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्लान फाउंडेशन द्वारा स्वच्छता वाहिनियों को आवश्यक जागरूकता सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी एम. एल. शाह, मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन सिंह रावत, एम.आई.एस. एक्सपर्ट सिद्धार्थ सिंह सजवाण सहित सुपरवाइजर सुरेंद्र, जगदीश, नीरज, अजय चौहान, संजय भंडारी एवं प्लान फाउंडेशन की टीम मुख्य रूप से मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
пинап