
भाजपा कार्यसमिति की 5 बड़ी बातें
(1) सेल्फी विद वाल
(2)मोदी एप डाउनलोड
(3)5 बाइक सवार कार्यकर्त्ता प्रति बूथ
(4)निकाय चुनाव की जीत लोकसभा में दोहराने
(5) अटल का जन्मदिवस “सुशासन दिवस” के रूप में
देहरादून :देश में होने वाले आम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी से अपनी मुस्तैदी दिखानी शुरू कर दी है ,जिसे लेकर कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों को चुनाव में जीत के गुर सिखाये गए।इसी को लेकर आज डोईवाला के लच्छीवाला में भाजपा डोईवाला मंडल की कार्यसमिति का आयोजन किया गया।
कार्यसमिति की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सरवन प्रधान और संचालन मंडल महामंत्री संजीव लोधी ने किया।
जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए प्रदेश में निकाय चुनाव की जीत को लोकसभा चुनाव में बनाये रखने की बात कही।उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से चुनावी समर में उतरने का आह्वान किया।अटल का जन्मदिवस ‘सुशासन दिवस’ के रूप में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस 25 दिसंबर को भाजपा प्रदेश भर में ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाएगी।इस कार्यक्रम को बूथ स्तर पर मनाये जाने की तैयारी है।
इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्त्ता किसी दिवार पर भाजपा के प्रतीक को बनाकर अपनी सेल्फी सोशल मीडिया में शेयर करेंगें। प्रत्येक बूथ पर बाइक सवार 5 कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार किया जायेगा।जिलाध्यक्ष ने प्रत्येक कार्यकर्त्ता को अपने मोबाइल में ‘मोदी एप’ डाउनलोड करने का निर्देश दिया।
कार्यसमिति में प्रताप सिंह तरियाल ने अपने साथियो सहित कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यसमिति के अंत में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता स्वर्गीय प्रिंस कौशल के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
ये रहे उपस्थित :
जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल ,जिला मंत्री दिनेश सजवान, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत ,जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष विपुल मंडोली, सुशील वर्मा, प्रधान परमिंदर सिंह, बख्तावर सिंह, रामगोपाल शर्मा, उषा कोठारी, आशा कोठारी, मनोज कंबोज ,लच्छीराम लोधी, ओम प्रकाश कंबोज ,रोहित छेत्री ,उमेद बोरा, गोपाल शर्मा, राजन थापा ,ललित पंत , राहुल, सतेन्द्र चौधरी, रूपचंद लोधी, मनदीप बजाज, प्रेम कुमार ,रविंद्र पाल ,परमानंद बलूनी अनिल कुमार,राकेश लोधी, संजीव लोधी








