Uttarakhand Election 2022 Lohaghat : 54 लोहाघाट विधानसभा से ये प्रत्याशी जीत सकता है चुनाव

Uttarakhand Election 2022 Lohaghat
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 14 फरवरी 2022 को मतदान किया गया है जिसके नतीजे 10 मार्च 2022 को आने हैं.
यूके तेज के वरिष्ठ पत्रकार रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’ ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का विश्लेषण किया है. जिसके आधार पर वो बताने जा रहे हैं संभावित प्रत्याशी जो इस सीट से इलेक्शन जीत सकता है. पेश है रिपोर्ट
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’
चंपावत : उत्तराखंड के चंपावत जिले की दो विधानसभा में से एक लोहाघाट विधानसभा है इसका क्रमांक 54 है
लोहाघाट का चुनावी रिकॉर्ड
उत्तराखंड राज्य गठन के बाद अस्तित्व में आयी 54 लोहाघाट विधानसभा के पहले चुनाव में वर्ष 2002 में कांग्रेस के महेंद्र सिंह विजयी रहे वर्ष 2007 के चुनाव में एक बार फिर महेंद्र सिंह महारा ने अपनी जीत दर्ज की.
महेंद्र सिंह महारा नारायण दत्त तिवारी की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं.
Uttarakhand Election 2022 Lohaghat
वर्ष 2012 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पूरन सिंह फर्त्याल ने कांग्रेस के महेंद्र सिंह महारा को चुनाव में हरा दिया था 2017 के चुनाव में एक बार फिर बीजेपी के पूरन सिंह फर्त्याल चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं.
वर्ष 2002 महेंद्र सिंह महारा (कांग्रेस)
वर्ष 2007 महेंद्र सिंह महारा (कांग्रेस)
वर्ष 2012 पूरन सिंह फर्त्याल (बीजेपी)
वर्ष 2017 पूरन सिंह फर्त्याल (बीजेपी)
2017 का विधानसभा चुनाव
उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव 2017 में 54 लोहाघाट विधानसभा में कुल 46.85% वोट पड़े थे.
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पूरन सिंह फर्त्याल को 26468 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी खुशाल सिंह को 26320 वोट पड़े थे.
इस प्रकार भाजपा के पूरन सिंह फर्त्याल 148 वोटों से चुनाव जीतने में कामयाब रहे.
अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो यहां भारतीय जनता पार्टी को 46.85% वोट मिले जबकि खुशाल सिंह अधिकारी को 46.59% वोट मिले
यानि प्रचंड मोदी लहर में भाजपा के पूरन सिंह फर्त्याल मात्र 0.26 % के वोट अंतर से चुनाव जीते
Uttarakhand Election 2022 Lohaghat
2022 विधानसभा चुनाव
लोहाघाट विधानसभा से कुल 7 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं.
लोहाघाट विधानसभा से इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी,बीजेपी के पूरन सिंह फर्त्याल, समाजवादी पार्टी के निसार खान, आम आदमी पार्टी के राजेश सिंह बिष्ट के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर धीरज सिंह प्रकाश सिंह धामी और हिमेश चंद्र कलखुड़िया चुनाव लड़ रहे हैं.
मतदान प्रतिशत
लोहाघाट विधानसभा में कुल 58.96 % मतदान हुआ.
विधानसभा के कुल 107240 मतदाता में से 63224 मतदाताओं ने अपने वोट डाले.
28276 पुरुष और 34050 महिलाओं ने मतदान किया पोस्टल बैलेट की संख्या 898 रही.
पुरुष मतदान 50.41 % रहा महिला मतदान 66.57 % रहा.
चुनाव समीकरण
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रहे हिमेश चंद्र कलखुड़िया लोहाघाट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. उनका गृह क्षेत्र खेतीखानी है जिसे भाजपा के गढ़ के रूप जाना जाता है जिससे भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फर्त्याल का खासा नुकसान होने जा रहा है.
इसके साथ ही बीजेपी प्रत्याशी पूरन सिंह फर्त्याल पर आरोप है कि उन्होंने क्षेत्र पंचायत चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है.
चुनाव जीतने के बाद स्थानीय जनता से उनकी कथित दुरी भी उनकी जीत का रोड़ा बन सकती है.
फाइनल रिपोर्ट
यूके तेज के रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’ के चुनाव विश्लेषण के अनुसार 54 लोहाघाट विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी खुशहाल सिंह अधिकारी चुनाव जीत सकते हैं.
Uttarakhand Election 2022 Lohaghat