pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

देहरादून में एक व्यक्ति ने खुद को बंद कर घर में लगा दी भयंकर आग

आज देहरादून के रायपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने खुद को बंद करके अपने घर में आग लगा दी समय रहते पुलिस द्वारा दरवाजा तोड़कर इस व्यक्ति को रेस्क्यू किया गया.
> रायपुर के बंद घर में लपटों से घिरा था व्यक्ति
> दरवाजा तोड़कर भीतर पहुंची दून पुलिस
> व्यक्ति ने खुद ही लगा दी थी मकान को आग
> डिप्रेशन में बताया जा रहा है यह व्यक्ति
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’

देहरादून :

अंदर से दरवाजा बंदकर लगा दी आग

देहरादून के रायपुर क्षेत्र में शिवलोक कॉलोनी के एक मकान में भयंकर आग लगी हुई थी जब इसकी सूचना रायपुर थाने को 112 सेवा के माध्यम से प्राप्त हुई तो तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस द्वारा देखने में आया कि इस घर के अंदर एक व्यक्ति फंसा हुआ था जबकि घर के अंदर भयंकर आग लगी हुई थी.

इस घर का दरवाजा अंदर से बंद था.

अर्ध-बेहोशी की हालत में मिला व्यक्ति

रायपुर पुलिस ने मौके पर स्थानीय लोगों की सहायता से दरवाजे को तोड़ा और आग की लपटों पर काबू पाते हुए अंदर जाकर रेस्क्यू किया.

पुलिस ने देखा कि इस घर के किचन के अंदर अर्ध बेहोशी की हालत में एक व्यक्ति फंसा हुआ था जिसे सुरक्षित बाहर लाया गया.

पुलिस द्वारा 108 एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल हॉस्पिटल भिजवाया गया जानकारी करने पर मालूम चला कि यह व्यक्ति काफी समय से कैंसर से पीड़ित है. जिस कारण वह डिप्रेशन में रहता है.

आज उसके घर पर कोई अन्य पारिवारिक सदस्य मौजूद न होने के कारण शाम के वक्त उसने अपने आप को अंदर से बंद करके घर में आग लगा दी और आग के धुंए के प्रभाव से वह घर के किचन में बेहोश हो गया.

देहरादून पुलिस की सूझबूझ व तत्परता की सराहना 

कड़ी मेहनत करने के बाद रायपुर पुलिस टीम के द्वारा इस व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

स्थानीय लोगों के द्वारा रायपुर पुलिस की सूझबूझ और तत्परता की प्रशंसा और सराहना की गई.

पुलिस टीम में रायपुर के सीनियर सब इंस्पेक्टर आशीष रावत, एचसीपी तेजपाल ,कॉन्स्टेबल संतोष कुमार ,प्रमोद ,सुरेश रमोला ,चैन सिंह भंडारी शामिल रहे.

Related Articles

Back to top button
пинап