जगन्नाथ विश्व कॉलेज बी.एड. छात्रों ने रैली निकाल कर दिया नशा मुक्ति और स्वच्छता का संदेश
Students of Jagannath Vishwa College's B.Ed. program organized a rally to spread the message of de-addiction and cleanliness.

देहरादून : जगन्नाथ विश्व कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बी.एड. (B.Ed.) छात्रों द्वारा आज एक भव्य जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया
इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वच्छता, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण तथा शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था।
छात्रों ने लगाए प्रेरणादायक नारे
रैली का शुभारंभ कॉलेज परिसर से हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने भारी उत्साह के साथ प्रतिभाग किया
अपने हाथों में रंग-बिरंगे पोस्टर और बैनर थामे छात्रों ने पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया।
रैली के दौरान “स्वच्छता अपनाओ, देश बचाओ” और “नशा छोड़ो, जीवन संवारो” लगाए
रैली के माध्यम से सबको
-
घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखने,
-
प्लास्टिक का उपयोग न्यूनतम करने,
-
तथा बच्चों, विशेषकर बालिकाओं की शिक्षा पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर डॉ. बबीता चौधरी, डॉ. सरिता, डॉ. शिल्पी, डॉ. संगीता, रश्मि, शिवम और संदीप ने छात्रों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं और कॉलेज स्टाफ ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और कुरीतियों को मिटाने का सामूहिक संकल्प लिया।







