pinko казино
DehradunNationalUttarakhand

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ऋषिकेश स्टेशन पर “एक स्टेशन-एक उत्पाद स्टॉल” का वर्चुअल उद्घाटन

Prime Minister Narendra Modi virtually inaugurated "One Station-One Product Stall" at Rishikesh station

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय रेल की 85000 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण राष्ट्र को समर्पित किया।

इसी क्रम में योगनगरी ऋषिकेश स्टेशन पर एक स्टेशन-एक उत्पाद स्टॉल और जन औषधि केंद्र का भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्घाटन किया गया।

इस कार्यक्रम से क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल भी वर्चुअल रूप से जुड़े।

उत्तराखंड में 17000 करोड़ से अधिक की 03 नई रेलवे ट्रेक परियोजनाएं

योगनगरी रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम के जरिये वर्चुअल रूप से जुड़े मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय रेल, उत्तराखंड में रेल बुनियादी ढांचे को उन्नत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

वर्तमान में उत्तराखंड राज्य में 17000 करोड़ से अधिक की 03 नई रेलवे ट्रेक परियोजनाएं प्रगति पर हैं।

कहा कि इस साल के बजट में उत्तराखंड को रेल के लिए 5120 करोड़ का रिकॉर्ड आवंटन मिला है

और 11 स्टेशनों को विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशनों के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रही हैं।

2014 के बाद नये स्वरुप में रेलवे

पिछले 10 वर्षों में भारतीय रेलवे को नए भारत की आकांक्षाओं तथा आत्मनिर्भर भारत की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार किया जा रहा है।

कहा कि 2014 के बाद से भारतीय रेल एक नए रूप में हमारे सम्मुख है।

आज जहां एक ओर ब्रॉड गेज रेल लाइनों से मानव रहित रेल क्रॉसिंग को ख़त्म करके भारतीय रेलवे को पहले से कहीं अधिक सुरक्षित बनाया गया है।

वहीं दूसरी ओर आज भारतीय रेलवे की रफ्तार भी पहले से कहीं अधिक बढ़ चुकी है।

कहा कि आत्मनिर्भरता और आधुनिकता के प्रतीक चिन्ह के रूप में वंदे भारत जैसी मेड इन इंडिया ट्रेनें रेल नेटवर्क का हिस्सा बन रही हैं।

पहाड़ तक ट्रेन का सपना हो रहा सच : बृजभूषण गैरोला

डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में पहाड़ तक ट्रेन पहुंचाने का सपना सच होने जा रहा है।

दुर्गम पहाड़ो के बीच से ऋषिकेश से आगे कर्णप्रयाग तक ट्रेन का संचालन होना किसी सपने का साकार होने जैसा है।

कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन पर तेज गति से कार्य चल रहा है।

टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर भी सर्वे का कार्य पूर्ण हो गया है और जल्दी ही इसमें भी काम शुरू हो जायेगा।

इसी कड़ी में प्रधानमंत्री द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उत्तराखंड के छह स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है।

देहरादून से आनन्द विहार के बीच इसी वर्ष वन्दे भारत ट्रेन का संचालन होना हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है।

अब शीघ्र ही हमें देहरादून से अयोध्या और वाराणसी के मध्य भी वंदे भारत ट्रेन के संचालन की सौगात मिलने वाली है।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, निवर्तमान मेयर अनिता ममगाई, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, दिनेश सती, सन्दीप गुप्ता, कपिल गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, रूपेश गुप्ता, राजपाल ठाकुर, स्टेशन अधीक्षक जी एस परिहार, चेतन शर्मा, शिव कुमार गौतम, राजू नरसिम्हा, संजीव पाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
пинап