SSP देहरादून सहित कई IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
Several IPS officers, including SSP Dehradun, have been transferred.
देहरादून 13 फरवरी 2026 : उत्तराखंड शासन ने आज बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है.
आज पुलिस विभाग में कार्यरत कई आईपीएस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया गया है.
विशेषकर देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक SSP अजय सिंह का स्थानांतरण किया गया है.
गौरतलब है कि प्रदेश की राजधानी देहरादून में तिब्बती मार्केट में दिन दहाड़े एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी.
इसके कुछ ही समय बाद देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी के नजदीक एक अन्य व्यक्ति की गोली मारकर सुबह के समय हत्या कर दी गई.
हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल का भी स्थानांतरण किया गया है
अब प्रमेन्द्र डोभाल देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगे.
इसके साथ ही स्थानांतरण सूची में एक अन्य प्रमुख नाम उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा का है
मणिकांत मिश्रा एक सिख किसान के द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में वायरल वीडियो में उनका नाम सुर्खियों में आया था
अब सरकार द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा को भी एसएसपी उधम सिंह नगर के पद से हटाया गया है.








