DehradunHaridwarUttarakhand

दुःखद :परीक्षा देने आये दो भाइयों के 6 दिन बाद शव बरामद

नैनीताल जिले के गेठिया स्थान से दो शवों को एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने बरामद किया है.

> फार्मेसी की परीक्षा देने आए थे दोनों भाई

> 26 जून हल्द्वानी खालसा इंटर कालेज में थी परीक्षा

> 6 दिन बाद खाई से बरामद किये शव

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
प्रियंका प्रताप सिंह

नैनीताल : आज आपदा प्रबंधन नैनीताल ने SDRF टीम को सूचित किया कि गेठिया स्थान पर खाई में एक शव दिखाई दे रहा है।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ नैनीताल से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम ने गहरी खाई में उतरकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.

एसडीआरएफ टीम को सर्चिंग के दौरान घटनास्थल पर 02 शव व एक बाइक दिखाई दी गई.

जिससे पता चला कि यहां पर पहले कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है.

6 दिन पहले हुआ था एक्सीडेंट

यह घटना 26 जून की थी, जब रूद्रपुर के ट्रांजिट कैंप स्थित राजा कालोनी से दो भाई हल्द्वानी खालसा इंटर कालेज में फार्मेसी की परीक्षा देने आए थे.
रास्ते में बाइक के अनियंत्रित होने से बाइक खाई में गिर गई जिससे दोनों भाइयों की मृत्यु हो गई थी।

एसडीआरएफ टीम द्वारा दोनो युवकों के शवों को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतकों के नाम :-

01. राजकुमार पुत्र उन्नति देव प्रसाद उम्र 23 वर्ष निवासी ट्रांजिट कैंप रूद्रपुर
02. रामलखन पुत्र उन्नति देव प्रसाद उम्र 19 वर्ष निवासी ट्रांजिट कैंप रूद्रपुर

Related Articles

Back to top button