देहरादून छात्र हत्या मामले में 7 फरार अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित
Reward of ₹25,000 Each Announced for 7 Absconding Accused in Dehradun Student Murder Case

देहरादून,29 मार्च 2026 : राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में हुई सनसनीखेज मारपीट और छात्र की मौत के मामले में पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है
देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में फरार सात अभियुक्तों के खिलाफ इनाम घोषित किया है
SSP देहरादून ने प्रत्येक फरार अभियुक्त पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है
क्या है पूरा मामला ?
बीती 23 मार्च 2026 की रात प्रेमनगर के केहरी गांव में छात्रों के दो गुटों के बीच मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया था।
इस हिंसक झड़प में दिव्यांशु जाटराना नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था,
जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5)/61(2)/103(1)/191(2) BNS के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था
पुलिस के रडार पर 7 फरार
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है
जिसके तहत घटना में शामिल 4 आरोपियों को पहले ही सलाखों के पीछे भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की गयी
इसके अलावा घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के गहन विश्लेषण किया गया
जिससे घटना में 7 अन्य नाम प्रकाश में आए,
जो घटना के बाद से ही फरार चल रहे हैं
गैर-जमानती वारंट (NBW) और 25000 के इनाम की घोषणा
SSP देहरादून ने बताया कि फरार चल रहे इन सातों अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (NBW) प्राप्त कर लिए गए हैं।
पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं
जो उत्तराखंड के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों और गैर-प्रांतों में भी लगातार दबिश दे रही हैं।
नाम पता वांछित ईनामी अभियुक्त :-
1- ऋतिक राज पुत्र श्याम सिंह निवासी नोतन भटवालिया, थाना संग्रामपुर, ईस्ट चंपारण बिहार हाल निवासी केहरी गांव, थाना प्रेमनगर, देहरादून।
2- शांतनु कुमार पुत्र प्रभात कुमार निवासी राधोपुर, पोस्ट पट्टी निकट शिव मंदिर रानी तालाब, जिला पटना, बिहार, हाल निवासी- 73 केहरी गांव निकट प्राइमरी स्कूल, थाना प्रेमनगर, देहरादून।
3- उज्जवल सिंह पुत्र तनु कुमार निवासी तिसखोरा, थाना नौबतपुर, जिला पटना, बिहार, हाल निवासी- केहरी गांव, थाना प्रेमनगर, देहरादून
4- अंकुर पुत्र पुरुषोत्तम कुमार निवासी महल्दीचक सोनपर, जिला गोपालपुर, बिहार, हाल निवासी – सैनिक कॉलोनी फेज-2, थाना प्रेमनगर, देहरादून।
5- आदित्यराज पुत्र प्रभात निवासी राघवपर, थाना विक्रम, जिला पटना, बिहार, हाल निवासी – महिमा एनक्लेव, केहरी गांव, थाना प्रेमनगर, देहरादून
6- विनीत राज पुत्र दिनेश सिंह निवासी अमा, थाना करीसाठ, जिला भोजपुर, बिहार हाल निवासी- केहरी गांव, थाना प्रेमनगर, देहरादून
7- प्रहलाद राज पुत्र विनय सिंह निवासी हनुमान नगर न्यू एरिया, जिला नवादा, बिहार, हाल निवासी- सैनिक कॉलोनी फेज-2, थाना प्रेमनगर, देहरादून






