CrimeNational

(बिग ब्रेकिंग न्यूज़) शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी फिल्म बनाने के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

वेब मीडिया के विश्वसनीय
नाम यूके तेज से जुड़े
व्हाट्सएप करें 80770 62107

Mumbai : पोर्नोग्राफी फिल्म बनाने के आरोप में फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है

फरवरी 2021 को मुंबई पुलिस ने पोर्नोग्राफी फिल्म के मामले में केस दर्ज किया था

इसकी जांच के दौरान कई अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया
जिसके बाद मामले की परत दर परत खुलती चली गई

आज राज कुंद्रा को इस मामले में मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया गया है

पुलिस के अनुसार यह पोर्नोग्राफी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाती थी 

फरवरी 2021 में मॉडल सागरिका शोना सुमन ( Sagarika Shona ) ने इस पूरे मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी।

पॉर्न वीडियो मामले में बात करते हुए सागरिका ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बताया कि वह भी इस रैकेट का हिस्सा हैं।

सागरिका ने यह भी बताया कि राज कुंद्रा की कंपनी ने लॉकडाउन में एक वेब सीरीज बनाने का ऑफर दिया था।

जिसके लिए ऑडिशन के तौर पर उनसे न्यूड वीडियो मांगी थी। 

सागरिका ने अंत में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी की मांग की।

साथ ही कही कि उन्हें पूरा विश्वास है कि पोर्न वीडियो कि मेन कड़ी राज ही हैं।”

मुंबई पुलिस के अनुसार उनके पास राज कुंद्रा को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं

Related Articles

Back to top button