pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

रायपुर केस अपडेट: पीआरडी कर्मी सुनील रतूड़ी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, मौत की वजह का हुआ खुलासा

Raipur Case Update: Post-mortem report of PRD personnel Sunil Raturi surfaces; cause of death revealed.

dehradun custodial death case

देहरादून,29 मार्च 2026 : बीते रोज देहरादून के थाना रायपुर में पीआरडी (PRD) कर्मी सुनील रतूड़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी थी

इस मामले में आज पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी गई है।

विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए गए परीक्षण में मृत्यु के प्राथमिक कारणों की पुष्टि हो गई है,

हालांकि पुलिस अभी भी हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है

dehradun custodial death case

क्या रही मौत की वजह ?

पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मृतक सुनील रतूड़ी का पोस्टमार्टम विशेषज्ञ डॉक्टरों के एक पैनल के माध्यम से कराया गया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉक्टरों ने मृत्यु का मुख्य कारण ‘हैंगिंग’ (Hanging यानी फांसी लगाना) बताया है

हालांकि पोस्टमार्टम में फांसी की बात सामने आई है,

लेकिन पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता और परिजनों द्वारा जताई गई आशंकाओं को देखते हुए मृतक का बिसरा (Viscera) सुरक्षित रख लिया है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि वे मृत्यु के कारणों में शत-प्रतिशत स्पष्टता चाहते हैं।

सुरक्षित किए गए बिसरा को जल्द ही फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) भेजा जाएगा,

ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मृत्यु से पूर्व शरीर में किसी प्रकार का कोई नशीला या जहरीला पदार्थ तो मौजूद नहीं था

मामले की गंभीरता और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए, प्रशासन ने इस पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच (Judicial Inquiry) के आदेश दे दिए हैं

dehradun custodial death case

Related Articles

Back to top button
пинап