( वीडियो देखे ) किसान आंदोलन के समर्थन में डोईवाला में प्रदर्शन और पुतला दहन

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
“यूके तेज” से जुड़ें
वाट्सएप्प करें 8077062107
देहरादून : केंद्र सरकार के द्वारा लागू किये गये तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए चलाये जा रहे किसान आंदोलन के समर्थन में
आज डोईवाला में विभिन्न संगठनों के द्वारा सामूहिक रूप से प्रदर्शन करते हुए पुतला जलाया गया।
वीडियो देखें :—-
आज किसान संगठनों के द्वारा बुलाये गये “भारत बंद” के समर्थन में डोईवाला में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत),कांग्रेस पार्टी और उत्तराखंड क्रांति दल के द्वारा प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनकारियों के द्वारा नये कृषि कानून को “काला कानून” बताते हुए केंद्र सरकार से इसे वापस लेने की मांग की गयी है।
आज डोईवाला के शुगर मिल से किसान नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में डोईवाला के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए डोईवाला चौराहे पर पहुंचे।
जहां जमकर नारेबाजी के बीच पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी सरकार आरोप लगाया कि मोदी सरकार अडानी और अंबनी इशारों पर किसान विरोधी नीतियां लागू कर रही है।
उत्तराखंड क्रांति दल ने केंद्र सरकार से किसानों की उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग की है।
भाजपा को किसान विरोधी सरकार बताते हुए उत्तराखंड क्रांति दल ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन भी भाजपा सरकार के इशारे पर किसानों के विरोध प्रदर्शन का दमन कर रहा है।
कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन करने वालों में मनोज नौटियाल,मोहित उनियाल,राहुल सैनी,सागर मनवाल,गौरव चौधरी,राजबीर खत्री,गोपाल शर्मा,मधु थापा,उमेद बोरा,रणजीत सिंह बॉबी,सावन राठौर और आरिफ आदि उपस्थित थे।
किसानों के साथ रैली निकालने वालों में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय बहुगुणा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष केंद्र पाल सिंह तो सवाल,
युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीमा रावत, यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल
तथा वार्ड अध्यक्ष पेशकार सिंह, दीप नारायण पांडे, नसीम अहमद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
आज समाजवादी पार्टी की और से भी प्रदर्शन किया गया।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फुरकान अहमद कुरैशी ने अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की निंदा की है।
समाजवादी पार्टी की ओर से प्रदर्शन करने वाले फुरकान अहमद कुरैशी,हरिकिशन चौहान,रिज़वान सलमानी,
शराफत सलमानी,आशीष यादव,इम्मानुएल मैसी,सचिन मैसी,सलीम अंसारी,न्यूटन मैसी,शाहनवाज और बुरहान शामिल रहे।