
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिए
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’
देहरादून : “आजादी का अमृत महोत्सव” के अवसर पर जौलीग्रांट के कोठारी मौहल्ला में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें पूर्व सैनिकों व वरिष्ठ नागरिकों का फूल मालाएं पहनाकर सम्मान किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम संयोजक राजेश भट्ट ने कहा कि केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से आजादी के गौरवशाली 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
इस महोत्सव की शुरुआत 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी।
आजादी का अमृत महोत्सव- यानि आजादी की उर्जा का अमृत ,आजादी का अमृत महोत्सव यानी -स्वाधीनता सेनानियों के प्रेरणाओं का अमृत। आजादी का अमृत महोत्सव यानी- नए विचारों का अमृत।
नए संकल्पों का अमृत आजादी का अमृत महोत्सव यानी – आत्मनिर्भरता का अमृत इसलिए यह महोत्सव राष्ट्र के जागरण का महोत्सव है।
यह महोत्सव स्वराज्य के सपने को पूरा करने का महोत्सव है ,यह वास्तव मेंवैश्विक शांति के विकास का महोत्सव है।
कार्यक्रम में डोईवाला मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ,जिला कार्यक्रम संयोजक सम्पूर्ण रावत, भाजपा कार्यकर्ता मनीष यादव, शिव शक्ति मंदिर समिति अध्यक्ष रोशनलाल कोठियाल,
भाजपा कार्यकर्ता भोलानाथ, पूर्व सैनिक पुष्कर सिंह बिष्ट, बेताल सिंह कृषाली, केशवानंद पैन्यूली, जयप्रकाश सिंह, महेंद्र राणा,कीरत सिंह पुंडीर,मान सिंह उनाल,वीर सिंह रावत ,कृपाल सिंह बुटोला,सी ,एस, कंडारी, गोविंद लाल आदि उपस्थित थे