DehradunUttarakhandWorld

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन का शुभारंभ,अमिताभ बच्चन हैं ब्रांड एंबेसडर : मुख्यमंत्री धामी

• 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2023 तक देहरादून में होगा
6वाँ विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन : मुख्यमंत्री धामी

 

• पद्म विभूषित अमिताभ बच्चन होंगें सम्मेलन के ब्रांड एंबेसडर
• आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में देश एवं दुनिया भर के विशेषज्ञों के बीच होगा मंथन

 

• उत्तराखण्ड एवं अन्य हिमालयी क्षेत्रों की आपदा से जुड़ी चुनौतियों पर चिंतन
• समाधान के लिए विश्व स्तर पर किये जा रहे चिन्तन व प्रयासों को मिलेगी गति
• सम्मलेन से पूर्व राज्य भर में आपदा प्रबन्धन के विशेष सत्रों का किया जाएगा आयोजन

देहरादून : ( रजनीश प्रताप सिंह तेज )

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय, देहरादून स्थित मीडिया सेंटर में

6वाँ वैश्विक आपदा प्रबन्धन सम्मेलन के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता की।

इस दौरान वैश्विक आपदा प्रबन्धन सम्मेलन के लिए अमिताभ बच्चन के वीडियो संदेश का प्रसारण भी किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 6वाँ

विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन (6th World Congress on Disaster Management)

दिनांक 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2023 तक देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण,

डी.एम.आई.सी.एस. हैदराबाद तथा उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद

(यू कॉस्ट) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन,
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन,
परमाणु ऊर्जा आयोग के प्रमुखों,
भारत सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार

के साथ ही विश्व के प्रमुख संस्थानों के प्रतिनिधियों, संयुक्त राष्ट्र संघ,

देश-विदेश के जलवायु विशेषज्ञों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है।

सम्मलेन में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में देश एवं दुनिया भर के विशेषज्ञों के बीच मंथन होगा।

क्या कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि छठें विश्व सम्मेलन का उद्घाटन सम्मेलन में

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह एंव आपदा प्रबन्धन मंत्री अमित शाह को

मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित के लिए अनुरोध किया जाएगा।

पद्म विभूषित अमिताभ बच्चन सम्मेलन के ब्रांड एंबेसडर के रूप में सहभागी होंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 6वें विश्व सम्मेलन का प्राथमिक उद्देश्य

हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र और समुदायों पर ध्यान केंद्रित करते हुए

जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रतिरोध की चुनौतियों पर चर्चा करना एवं उनका समाधान करना है

इसके अतिरिक्त सम्मेलन का उद्देश्य उत्तराखण्ड को आपदा प्रतिरोधकता

और तत्परता के लिए जलवायु अनुकूली समाधानों के केंद्र के रूप में विकसित करना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वैश्विक आपदा प्रबन्धन सम्मेलन से

आपदा प्रबन्धन की गंभीरता व विशेष रूप से उत्तराखण्ड राज्य और

हिमालयी क्षेत्रों की आपदा से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए

विश्व स्तर पर किये जा रहे चिन्तन व प्रयासों को गति मिलेगी

उन्होंने कहा जलवायु परिर्वतन (Climate Change) और

आपदा प्रतिरोध्यता (Disaster Resilience) अत्यंत महत्वपूर्ण विषय हैं

और वर्तमान समय में भारतवर्ष एवं विशेष रूप से हिमालयी राज्यों में

इनके महत्व को देखते हुए आपदा प्रबन्धन के वैश्विक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान सचिव आपदा रंजीत सिन्हा, महानिदेशक यूकोस्ट प्रो. दुर्गेश पंत एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!