DehradunPolitics

डोईवाला के “थानों मंडलम” में कांग्रेस का कार्यक्रम,बूथ मजबूत करने पर रहा जोर

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : कांग्रेस थानो मंडलम् की बैठक में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथों के विस्तार पर चर्चा की गई।

बैठक में कांग्रेस के परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर कांग्रेस को मजबूत बनाने का आह्वान किया। 

थानो स्थित रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाने और स्थानीय मुद्दों पर काम करने की अपील की।

कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से ही जनहित के कार्यों पर जोर दिया है।

उन्होंने कहा कि हर बूथ पर कार्यकर्ताओं को सजग रहना होगा।

प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जा रही है।

थानो मंडलम् कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने कहा, थानो मंडलम् में आने वाले पर्वतीय गांवों की समस्याओं को कांग्रेस ने ही समय-समय पर शासन और प्रशासन के समक्ष उठाया है।

दुख की बात है कि भाजपा शासित सरकार ने डोईवाला विधानसभा के इन पर्वतीय क्षेत्रों को केवल वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया है।

बैठक में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,जिला उपाध्यक्ष परवादून एसपी बहुगुणा,जिला महासचिव गजेंद्र विक्रम शाही,जिला महासचिव व ग्राम प्रधान महेश कुकरेती,थानो कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट, बलवीर सिंह मनवाल, बूथ अध्यक्ष थानो शक्ति सिंह भिडोला, मंजूर अली आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!