ExclusiveUttarakhand

(वीडियो देखें) बाघ के ड़र से पेड़ पर चढ़ी महिला को लगा करंट,थानाध्यक्ष (SO) ने खुद पेड़ पर चढ़ किया रेस्क्यू

देश के सर्वश्रेष्ठ न्यूज़ चैनल “आज तक” से
प्रशिक्षित रजनीश सैनी द्वारा संचालित
न्यूज़ वेब चैनल “यूके तेज़” से जुड़ें 8077062107

पौड़ी गढ़वाल : घास लेने के लिए जंगल गयी महिला बाघ के ड़र से पेड़ पर चढ़ी तो पास से गुजर रही बिजली की तार से करंट लगकर घायल हो गयी।

रिखणीखाल थाने के एसओ प्रमोद शाह

ऐसे में रिखणीखाल थाने के एसओ प्रमोद शाह ने खुद पेड़ पर चढ़कर घायल महिला का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।

आप वीडियो देखियेगा:—

रिखणीखाल के बसला मल्ला गांव निवासी दो महिलाएं आज जब घास लेने जंगल गयी तो गुलदार (स्थानीय लोग बाघ भी पुकारते हैं) और जंगली सूअर के बीच जबरदस्त भिड़ंत-संघर्ष हो गया।

जिससे भयभीत होकर लक्ष्मी (उम्र 54 वर्ष) नाम की महिला पास के पेड़ पर काफी ऊपर चढ़ गयी।

इसी दौरान वह पेड़ से गुजर रही बिजली की तार का करंट लगने से घायल हो गयी।

ग्रामीणों की सूचना पर रिखणीखाल थानाध्यक्ष प्रमोद शाह मौके पर पहुंचे।

महिला की जान बचाने के लिए SO प्रमोद शाह खुद पेड़ पर चढ़ गये।

अपनी टीम और रस्सी की मदद से लगभग एक घंटे की कड़ी मशककत के बाद प्रमोद शाह ने घायल महिला लक्ष्मी को सकुशल पेड़ से नीचे उतार लिया।

108 एम्बुलेंस की मदद से घायल लक्ष्मी को हॉस्पिटल भिजवाया गया है।

थानाध्यक्ष की तत्परता और साहस की अब सभी खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!