ऋषिकेश में गंगा नदी पर रसूखदार व्यवसायी का अवैध कब्ज़ा,बैरंग लौटी नगर निगम और सिंचाई विभाग टीम

देश के सर्वश्रेष्ठ न्यूज़ चैनल “आज तक” से प्रशिक्षित
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज़” से जुड़े 8077062107
ऋषिकेश : धर्मनगरी ऋषिकेश में आस्था पथ पर एक रसूखदार द्वारा कब्ज़ा किये जाने का आरोप सामने आया है।
जिलधिकारी के आदेश के बाजवूद भी अधिकारियों ने आज भी कब्जे को हटाने की कार्यवाही नही की है।
आज क्या हुआ :—-
नगर निगम ऋषिकेश और सिंचाई विभाग की टीम मौके पर आयी और योगा रिट्रीट के मैनेजर का इंतजार करती रही,लेकिन वो नही आये।
इसके बाद सभी अधिकारी बिना अवैध कब्ज़ा हटाए ही चले गए हैं।
आप वीडियो देखें :——
आल इंडिया कांग्रेस कमिटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने आरोप लगाया है
कि आस्था पथ के बगल में एक रसूखदार व्यक्ति ने अवैध कब्जा जमा लिया है।
इसकी शिकायत किये जाने पर जिलाधिकारी देहरादून एन. रविशंकर द्वारा आज शाम 5 बजे तक अवैध कब्ज़ा हटाए जाने का समय दिया था।
नगर निगम ऋषिकेश के मुख्य नगर आयुक्त ने भी इस पर कार्यवाही की बात कही थी।
लेकिन आज शाम तक भी कोई कार्यवाही नही हुई।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए जयेन्द्र रमोला ने कहा कि,”नगर निगम द्वारा लगातार चेतावनी देने के बावजूद भी (गंगा में बनाये गये) अवैध शेड को हटाने का काम नही कर रहे हैं।
ऊपर कुछ निर्माण सामग्री पड़ी थी जो हटा दी है।
अभी सिंचाई विभाग के लोग आये थे उन्हें कहा कि ये आपकी संपत्ति है आप क्यूं नही हटा रहे तो उन्होंने कहा कि हम नोटिस देंगें।
हमने उन्हें स्पष्ट कह दिया है कि अगर आप नही हटायेंगें तो ऋषिकेश के लोग हम खुद मिलकर इसे हटा देंगें।
आज मौके पर एआईसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला,कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र,
जगजीत सिंह,नगर निगम के ऐई आनंद मिश्रवाण,एसई सचिन रावत,अभिषेक मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।