डोईवाला चीनी मिल ने जारी की गन्ना भुगतान की 6ठी किश्त
Doiwala sugar mill has released the 6th installment of sugarcane payment.

देहरादून,24 जनवरी 2026 : डोईवाला चीनी मिल (Doiwala Sugar Mill) से जुड़े गन्ना किसानों के लिए एक बार फिर अच्छी खबर है.
चीनी मिल प्रशासन के द्वारा मिल को आपूर्ति किये गये गन्ने की 6ठी किश्त जारी कर दी गयी है.
अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह द्वारा गन्ना भुगतान से किसानों में खुशी की लहर है.
डोईवाला सुगर कम्पनी लि०, द्वारा आज रू 58769000 धनराशि की 6ठी किश्त जारी की गई.
पेराई सत्र 2025-26 हेतु कृषकों द्वारा मिल में दिनांक 25.12.2025 से 31.12.2025 तक आपूर्ति किये गये गन्ने के लिए यह भुगतान किया गया है.
यह भुगतान अलग-अलग गन्ना समितियों के माध्यम से किया गया है.
जिसके अन्तर्गत डोईवाला शुगर मिल द्वारा
सहकारी गन्ना विकास समिति, डोईवाला को रू० 26031000,
देहरादून समिति को रू0 23715000,
ज्वालापुर समिति को रू0 4665000 ,
रुड़की समिति को रू0 2900000 ,
दि पाँवटा वैली शुगर केन ग्रोवर्स सहकारी समिति पाँवटा को रू 477000 ,
दि शाकुम्बरी शुगर केन ग्रोवर्स सहकारी समिति, पाँवटा को रू0 257000 एवं
लक्सर समिति को रू 724000
का भुगतान जारी किया गया, जिससे हजारों कृषक लाभान्वित होंगे।
डोईवाला चीनी मिल के अधिशासी निदेशक डी०पी०सिंह ने बताया कि पेराई सत्र 2025-26 प्रारम्भ होने के पश्चात अभी तक लगातार जल्द से जल्द गन्ना भुगतान का प्रयास किया गया है
यही कारण है कि आज गन्ना भुगतान की 6ठी किश्त जारी की गयी है
उन्होंने कहा कि वह चीनी मिल और किसानों के हित में निरंतर बेहतर से बेहतर करने के लिए प्रयास करते रहे हैं
इस दौरान गन्ना किसानों,जनप्रतिनिधियों और आम जनता के सहयोग से डोईवाला चीनी मिल के सकारात्मक परिणाम आये हैं
गन्ना किसानों और जनप्रतिनिधियों ने गन्ना मूल्य भुगतान की छठी किश्त जारी होने पर हर्ष व्यक्त कर मुख्यमंत्री धामी,उत्तराखण्ड सरकार एवं चीनी मिल के अधिशासी निदेशक डी०पी० सिंह का आभार व्यक्त किया है









