DehradunEnvironmentNationalUttarakhandWorld

(विडियो/रिपोर्ट) जापान एक्सपोर्ट हो रहे देहरादून के गांव में बने कपड़े

देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के भोगपुर गांव में एक फर्म के द्वारा देश की लुप्तप्राय पारंपरिक विधि के द्वारा कपडे निर्मित किये जा रहे हैं।

यहां तैयार कपड़े जापान की राजधानी टोक्यो को एक्सपोर्ट किये जा रहे हैं।

क्या खास है इन कपड़ों में :—-

इस फर्म की मालकिन,जापानी महिला,चिआकी माकी (CHIAKI MAKI) का कहना है कि यहां बनाये जा रहे कपड़े पूरी तरह से केमिकल रहित हैं।

इन्हें बनाने के लिए धागे से लेकर रंग कुछ भी सिंथेटिक नही है।

नेचुरल तरीके से बनाये गए धागों को रंगने के लिए फूल-पत्ते,पेड़ों की छाल,जड़ इत्यादि का प्रयोग किया जा रहा है।

रंग के लिए इंडिगो के पत्ते,अनार के छिलके,मेहंदी के पत्ते,गेंदे के फूल,टेसू के फूल,हरसिंगार के फूल का प्रयोग किया जाता है।

इन कपड़ों की एक विशेषता ये भी है कि ये गर्मियों में ठंडक और सर्दियों में शरीर को गर्माहट देते हैं।

फर्म के निदेशक राकेश सिंह का कहना है कि भोगपुर में 2017 में उनके द्वारा यहां काम शुरू किया गया है।

यहां बने कपड़ों से शरीर को एलर्जी या त्वचा रोग भी नही होते।

ये कपडे प्राकृतिक तरीके से बने होने के कारण बेहद आरामदायक होते हैं।

यहां उत्तरकाशी की ऊन और स्थानीय उगाये रेशम का उपयोग किया जा रहा है।

इस फर्म के माध्यम से भोगपुर के स्थानीय व्यक्तियों को रोजगार भी मुहैय्या कराया जा रहा है।

यहां बने कपड़ों को जापान में खासा पसंद किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button