PoliticsUttarakhand

जॉलीग्रांट और पिथौरागढ़ में इस समय होगा दिवंगत प्रकाश पंत के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन

देहरादून : सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग उत्तराखंड ने प्रदेश के दिवंगत कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के अंतिम दर्शन का शेडूल जारी कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 जून शनिवार को प्रकाश पंत के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के नजदीक स्थित स्टेट डिजास्टर रिलीफ फाॅर्स (एसडीआरएफ) के भवन में सुबह 7 से 8 बजे रखा जायेगा।

इसके बाद अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर भाजपा जिला कार्यालय ,संपूर्णानंद पार्क,घंटाकरण,पिथौरागढ़ में सुबह 9:30 बजे से 11 बजे तक रखा जायेगा।

जिसके बाद पिथौरागढ़ स्थित उनके पंत निवास ,खड़कोट में 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे रखा जायेगा।

दिवंगत प्रकाश पंत का अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे पिथौरागढ़ के रामेश्वर घाट पर किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!