DehradunHaridwarPoliticsUttarakhand

“भाजपा वाले घर-घर बांट रहे बिंदी-चूड़ी”,खटीमा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद्र कापड़ी ने मंच से दिखाये पैकेट

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज़ से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करे 8077062107
खटीमा पहुंची प्रियंका गाँधी
प्रियंका प्रताप सिंह

 देहरादून : आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन खटीमा पहुंची प्रियंका गाँधी ने एक जनसभा को संबोधित किया

उत्तराखंड की विधानसभा खटीमा से कांग्रेस के प्रत्याशी भुवन चंद्र कापड़ी चुनावी रण में है.

प्रियंका गाँधी से पूर्व, भुवन चंद्र कापड़ी ने जनसभा को संबोधित किया. 

 कापड़ी ने खटीमा की जनता को संबोधित करते हुये भाजपा पर तीखा प्रहार किया.

कापड़ी ने कहा कि, “यह चुनाव नही है,यह आजादी की लड़ाई है,महंगाई से आजादी की लड़ाई, यह चुनाव महंगाई से मुक्ति दिलाने वाला चुनाव है.”

साथियो हम गांव- गांव घूम रहे हैं भाजपा के राज में लोगों के पास इतनी भी बचत नहीं रही कि वह बुजुर्ग का इलाज करा सके ,अपने बच्चो को पढ़ा सके, पिछले पांच साल में बच्चों की उम्र निकल गई लेकिन रोजगार नहीं निकला.

कापड़ी ने अपनी जेब से बिंदी का एक पैकेट निकला और जनता को दिखाते हुये कहा कि,” भाजपा के लोग घर -घर जाकर बिंदी चूड़ी बाँट रहे है.

बिंदी चूड़ी तो केवल सुहागिनों का पति ही भेंट करता है.”

कापड़ी बोले, मैं गरीब का बेटा हूं भाजपा कहती है कि आखरी दो रात में वोट खरीद लेंगे.

साथियो मैं आपसे पूछना चाहता हूँ कि खटीमा के लोग बिकाऊ है क्या?

मैं लोगों से पूछना चाहता हूं कि आप गरीब के बेटे का साथ दोगे या नहीं

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru