pinko казино
CrimeDehradun

आधी रात BMW कार का कहर,डोईवाला के सब-इंस्पेक्टर सहित 2 पुलिसकर्मी घायल

BMW car wreaks havoc at midnight, Doiwala sub-inspector and two other policemen injured

देहरादून,22 फरवरी 2026 : बीती रात डोईवाला में एक तेज रफ़्तार बीएमडब्लू कार का कारनामा देखने को मिला है

बेकाबू कार ने डोईवाला के एक चौकी इंचार्ज सहित दो पुलिसकर्मियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है

फिलहाल जिनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है

चल रही थी सघन चेकिंग

देहरादून में अपराध नियंत्रण को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है

जिसके चलते डोईवाला में भी नियमित चेकिंग की जा रही है

डोईवाला के लाल तप्पड़ चौकी पर भी बैरियर के माध्यम से वाहनों की चेकिंग की जा रही थी

बेकाबू BMW कार का कारनामा

यह घटना बीती 21/22 फरवरी की दरम्यानी रात का है

लाल तप्पड़ पुलिस चौकी के नजदीक वाहनों की चेकिंग चल रही थी

तभी हरिद्वार की दिशा से एक काले रंग की BMW कार संख्या UK 07FB 7814 आयी

बड़ी तेजी और लापरवाही से यह कार डिवाइडर और बैरियर से जा टकराई

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बैरियर को घसीटते हुए पुलिस पार्टी तक ले आई

पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला

डोईवाला पुलिस का आरोप है कि जब पुलिस टीम ने चालक को रोकने और पकड़ने का प्रयास किया,

तो आरोपी ने गाड़ी रोकने के बजाय उसे पीछे हटाकर जानबूझकर पुलिसकर्मियों पर चढ़ा दिया

इस हमले में पुलिस सब इंस्पेक्टर रघुवीर कपरवाण और अपर उप निरीक्षक मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए

इसके अलावा अन्य पुलिसकर्मी भी मामूली रूप से घायल हो गये

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने तत्काल अन्य कर्मियों की मदद से घायलों को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया

जहाँ दोनों अधिकारियों का उपचार चल रहा है

आरोपी गिरफ्तार: अत्यधिक नशे में था चालक

पुलिस ने मौके पर ही घेराबंदी कर चालक को दबोच लिया।

आरोपी की पहचान तरुण (33 वर्ष), पुत्र स्व. श्री नरेश कुमार, निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

मेडिकल परीक्षण में आरोपी के अत्यधिक शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है।

कानूनी कार्रवाई

डोईवाला पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए घटना में प्रयुक्त BMW कार को सीज कर दिया है।

आरोपी के विरुद्ध मुकदमा संख्या मुकदमा संख्या 47/2026 दर्ज किया गया है

यह मुकदमा भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 121, 132, 324(4) के तहत दर्ज किया गया है

 

Related Articles

Back to top button
пинап