DehradunHaridwarPoliticsUttar PradeshUttarakhand
कल देहरादून पहुंचेगी राष्ट्रपति पद की NDA उम्मीदवार “द्रोपदी मुर्मू”

NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू कल यानि सोमवार को देहरादून पहुंच रही हैं.
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107

प्रियंका प्रताप सिंह
देहरादून : द्रोपदी मुर्मू के दौरे को लेकर भाजपा संगठन की तैयारियां जोरो शोरो पर है.
कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे वो जोलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगी जहां पर सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक उनका स्वागत करेंगे.देहरादून पहुंचने पर द्रोपदी मुर्मू कलेक्ट्रेट देहरादून स्थित शहीद स्थल पहुंचकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगी।
इसके बाद मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में 11:15 बजे द्रौपदी मुर्मू, आठ सांसदों और 47 विधायको के साथ बैठक करेंगी।
12:30 बजे मुख्यमंत्री आवास से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए होंगी रवाना.