डोईवाला पुलिस और व्यापार मंडल के बीच बैठक संपन्न, यातायात और सुरक्षा को लेकर लिए कड़े निर्णय
Meeting between Doiwala Police and Trade Board concludes, strict decisions taken regarding traffic and security

देहरादून: आज डोईवाला कोतवाली में एक समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह गोष्ठी डोईवाला पुलिस और व्यापार मंडल के बीच हुयी
प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में शहर की बेहतरी के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।
बैठक के मुख्य बिंदु और लिए गए निर्णय
व्यापारियों से अपील की गई है कि वे फुटपाथ से अपना सामान हटा लें।
सहमति बनी कि सामान दुकान के भीतर या अधिकतम 1 फुट तक ही सीमित रखा जाएगा ताकि पैदल यात्रियों को असुविधा न हो।
सुरक्षा के लिए CCTV अनिवार्य
चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु सभी ज्वेलर्स और मोबाइल विक्रेताओं को अपनी दुकानों में उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे लगाना अनिवार्य कर दिया गया है.
बाजार की सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए व्यापार मंडल द्वारा 2-3 रात्रि प्रहरियों (चौकीदारों) की नियुक्ति की जाएगी, जो पुलिस के साथ समन्वय करेंगे.
गोष्ठी में व्यापारियों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और दुपहिया वाहनों पर ‘ट्रिपल राइडिंग’ न करने की सख्त हिदायत दी गई.
रेलवे रोड पर होने वाली अनधिकृत पार्किंग और बाहरी जनपदों से आने वाले बिना लाइसेंस धारक फड़/ठेली संचालकों के विरुद्ध पुलिस अगले 5 दिनों के भीतर विशेष अभियान चलाएगी।
5 दिन का अल्टीमेटम: लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्यवाही
प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि निर्णयों के क्रियान्वयन के लिए व्यापारियों और संबंधित पक्षों को 05 दिन का समय दिया गया है.
यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर इन नियमों का अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया गया,
तो पुलिस प्रशासन द्वारा वैधानिक दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदाधिकारी और कोतवाली के पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।








