pinko казино
CrimeDehradunNationalUttarakhand

देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से जिंदा कारतूस बरामद, मुकदमा दर्ज

Live cartridges recovered from passenger's bag at Dehradun airport, case registered

Live cartridges recovered from passenger’s bag at Dehradun airport

देहरादून,25 फरवरी 2026 : देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट (Jollygrant Airport) पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के सामान से जिंदा कारतूस (Live Bullet) मिलने से हड़कंप मच गया।

सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने यात्री के खिलाफ आर्म्स एक्ट (Arms Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

सुरक्षा जांच में मिला “जिन्दा कारतूस”

यह घटना बीते रोज 24 फरवरी 2026 की है।

यह मामला देहरादून से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6136 के यात्री आलोक चंद का है

आलोक चंद उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के रोडलगा गांव का रहने वाला है

एयरपोर्ट पर हवाई यात्री अलोक चंद के चेक-इन बैगेज की जब एक्स-रे स्क्रीनिंग (X-Ray Screening)  की गई,

तो सुरक्षा कर्मियों को उसमें एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी

इसकी जांच एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के Cargo Logistics and Allied Services Company Limited (AAICLAS) के स्क्रीनर संतोष कुमार और जगदीप सिंह द्वारा की गयी

जिन्होंने अलोक चंद के बैग की भौतिक जांच की

जिसमें 7.62mm का एक जिंदा कारतूस (Live Bullet) बरामद हुआ।

यात्री के पास इस कारतूस के संबंध में कोई वैध शस्त्र लाइसेंस या दस्तावेज नहीं पाया गया।

कारतूस को बताया दादाजी की ‘निशानी’

पूछताछ के दौरान आरोपी यात्री आलोक चंद ने बताया कि बरामद कारतूस उसके दादाजी (स्व. मंगल सिंह) का है

उसके अनुसार, दादाजी के पास लाइसेंस था

उनके दादाजी की 3 साल पहले मृत्यु हो गयी थी

उनकी मृत्यु के बाद लाइसेंस जमा करा दिया गया था,

लेकिन यह कारतूस एक ‘निशानी’ के तौर पर घर में रखा था

जो अनजाने में उसके बैग में आ गया

पुलिस ने की कार्रवाई

एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी (Chief Security Officer) विपिन कुमार की तहरीर पर थाना डोईवाला में आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा अपराध संख्या 50/2026 पंजीकृत किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button
пинап