Dehradun

( वीडियो देखें ) सिटी बस,टाटा मैजिक को लच्छीवाला टोल पर मिली थोड़ी राहत

दमदार और असरदार न्यूज़ के लिए
“यूके तेज” से जुड़ें
अभी वाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : डोईवाला के लच्छीवाला टोल प्लाजा पर

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की पहल पर

सिटी बस और टाटा मैजिक आदि को

कुछ राहत दिए जाने के आसार बने हैं 

आज सुबह लोकल सिटी बस और

टाटा मैजिक वालों ने अपने वाहन 

लच्छीवाला टोल प्लाजा के नजदीक

सड़क के किनारे एक कतार में लगा दिये।

जिसके बाद इनका प्रतिनिधिमंडल टोल कलेक्शन

कर रही कंपनी ‘श्री रिद्धि सिद्धि ग्रुप’ के अधिकारी दीपक से मिले।

भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी

द्वारा हस्तक्षेप किये जाने के बाद लोकल बस संचालकों

के लिए 70 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से

2100 रुपये प्रतिमाह का टोल शुल्क तय किया गया है।

लेकिन इसके लिए दो शर्त अनिवार्य की गयी हैं ,

पहली सभी बस संचालक फास्ट टैग लगवाएंगे

और दूसरा 2100 रुपये टोल शुल्क एडवांस जमा किया जायेगा।

आने वाले महीनों में टोल शुल्क बढोत्तरी होने पर

उसी के अनुसार बस संचालकों से नयी दर से

टोल लिया जायेगा।

फिलहाल 2100 रुपए टोल टैक्स शुल्क पर सहमति बन गई है। 

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru