नये लुक पर आप भी हो जायेंगें फिदा, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत करेंगें ‘लच्छीवाला नेचर पार्क’ का लोकार्पण
दमदार और असरदार न्यूज़ के लिए
“यूके तेज” से जुड़ें
अभी वाट्सएप्प करें 8077062107
देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत डोईवाला के
पर्यटक स्थल को नवीन रूप में
अपनी जनता को समर्पित करेंगें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डोईवाला स्थित
लच्छीवाला नेचर पार्क का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 20 मार्च को लोकार्पण करेंगें।
इस अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने इसके लिये स्वयं स्थलीय भ्रमण
करके डीपीआर तैयार करने के निर्देश अधिकारीयों को दिये।

बीते वर्ष अगस्त में लच्छीवाला नेचर पार्क को एक नये
रंग-रूप में सजाने-संवारने का कार्य शुरू किया गया।
इसका नया रूप आपको लुभाने को तैयार है।
दिल्ली,हरियाणा,यूपी,राजस्थान सहित देश के
तमाम पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करने वाला
लच्छीवाला पर्यटक स्थल अब एक नये रंग-रूप में टूरिस्ट के सामने होगा।
म्यूजिकल फाउंटेन,पॉलीमारबल की आकर्षक स्टेचू,
सेल्फी पॉइंट,कल्चर सेंटर सहित पेड़ों पर लटकती
विंड चाइम यानि पवन झंकार का धीमा-धीमा संगीत
भी आपको एक सुकून भरा एहसास देगा।
थाईलैंड स्टाइल के पौधे,उत्तराखंड की परंपरा
और संस्कृति की झलक भी आपको यहां देखने को मिलेगी।









