DehradunHaridwarUttarakhand

कांवड़ मेले के पुख्ता इंतजाम के लिए पुलिस उच्चाधिकारियों ने दिए जरुरी निर्देश

Kanwar Mela Uttarakhand Arrangements

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : उत्तराखंड Uttarakhand में कांवड़ मेले Kanwar Mela के पुख्ता इंतजाम के दृष्टिगत पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के द्वारा पुलिसकर्मियों को जरुरी निर्देश दिए गये

आज अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कांवड़ मेले Kanwar Mela की ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए आवश्यक निर्देश जारी किये गये हैं

Kanwar Mela Uttarakhand Arrangements

कांवड़ मेले की तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था

कांवड़ मेले के दृष्टिगत जनपद देहरादून, टिहरी और पौड़ी में नियुक्त पुलिस बल की विस्तृत ब्रीफिंग की गई।

इस दौरान पुलिस कर्मियों को मेले की महत्वता समझाते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने ड्यूटी पॉइंट और उसकी महत्वता के बारे में अच्छी तरह से जानकारी प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।

उन्हें श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन और सहायता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

पार्किंग व्यवस्था, अस्थायी दुकानों का सत्यापन, और भीड़ प्रबंधन पर भी जोर दिया गया।

पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ रहने की सलाह दी गई, साथ ही छोटे-छोटे विवादों को बड़ा रूप लेने से रोकने के लिए सतर्क रहने को कहा गया।

सामाजिक सौहार्द और मीडिया प्रबंधन

कांवड़ मेले के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विशेष नज़र रखने के निर्देश दिए गए।

भ्रामक सूचनाओं और साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली पोस्ट्स पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया।

आईजी कृष्ण कुमार वीके ने असामाजिक तत्वों, धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली गतिविधियों, और भड़काऊ गानों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

डीएम धीरज सिंह गर्ब्याल ने पुलिस कर्मियों को स्थिति के अनुसार मुस्कुराने और दृढ़ रहने की सलाह दी।

सभी स्तरों पर सही संयोजन बनाए रखने और आवश्यकता पड़ने पर आपस में चर्चा कर निर्णय लेने पर बल दिया गया।

Kanwar Mela Uttarakhand Arrangements

स्वास्थ्य सावधानियां और संचार व्यवस्था

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए विशेष निर्देश दिए।

पुलिस कर्मियों को डंडे के साथ-साथ टॉर्च रखने और बरसाती का उपयोग करने को कहा गया।

उमस में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए ORS और नींबू पानी का सेवन करने की सलाह दी गई।

लंबी और थकाऊ ड्यूटी के दौरान भक्तिभाव को प्राथमिकता देते हुए आक्रोशित भावनाओं पर नियंत्रण रखने पर जोर दिया गया।

किसी भी महत्वपूर्ण सूचना को तत्काल सेक्टर पुलिस अधिकारी को देने का निर्देश दिया गया।

Kanwar Mela Uttarakhand Arrangements

सभी पुलिस कर्मियों को एक-दूसरे के मोबाइल नंबर रखने और अपने ड्यूटी पॉइंट की पूरी जानकारी रखने को कहा गया।

ADG L/O द्वारा SPOs और जवानों को फ्लोरेसेंट जैकेट और कैप वितरित किए गए, ताकि कांवड़ और यातायात प्रबंधन में उन्हें अतिरिक्त मदद मिल सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!