pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

देहरादून में निर्धारित समय के बाद खुला मिला पब,बार या रेस्टोरेंट,तो सीधे होगा मुकदमा

If a pub, bar, or restaurant in Dehradun is found open past the stipulated time, legal action will be initiated immediately.

 

देहरादून,31 मार्च 2026 : राजधानी में देर रात तक गुलजार रहने वाले पब, बार और रेस्टोरेंट संचालकों की अब खैर नहीं है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून ने साफ कर दिया है कि यदि निर्धारित समयावधि के बाद कोई भी प्रतिष्ठान खुला पाया गया, तो पुलिस अब चेतावनी नहीं बल्कि सीधे मुकदमा दर्ज करेगी।

आज मंगलवार, 31 मार्च 2026 को पुलिस कार्यालय में जनपद के सभी पब, बार और रेस्टोरेंट मालिकों व संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।

इस बैठक में एसएसपी ने सख्त लहजे में हिदायत दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही के साथ-साथ उनके लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी शासन को भेजी जाएगी।

छापेमारी के बाद कड़े हुए तेवर

गौरतलब है कि बीते कल ही पुलिस ने शहर में आकस्मिक छापेमारी की थी,

जिसमें समय सीमा खत्म होने के बाद भी संचालित हो रहे दो नामी बार/रेस्टोरेंट के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था।

इसी कार्रवाई के अगले दिन एसएसपी ने सभी संचालकों को तलब कर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

बैठक में जारी मुख्य निर्देश:

सभी संचालकों को स्पष्ट किया गया है कि तय समय के बाद शटर गिर जाने चाहिए

उल्लंघन होने पर मालिक के विरुद्ध सीधी एफआईआर (FIR) दर्ज होगी।

प्रतिष्ठान में काम करने वाले हर कर्मचारी का पुलिस सत्यापन अनिवार्य है।

एसएसपी ने निर्देश दिए कि किसी भी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को नौकरी पर न रखा जाए।

कोताही बरतने पर संचालक जिम्मेदार होंगे।

पुलिस ने सुरक्षा और निगरानी के लिहाज से सभी पब और बार के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर लगे सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस मांगा है,

ताकि समय के बाद संचालन की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जा सके।

यदि प्रतिष्ठान के भीतर कोई झगड़ा या विवाद होता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को देनी होगी।

सूचना छिपाने और उसके बाद कोई बड़ी घटना होने की स्थिति में संचालक को भी आरोपी बनाया जाएगा।

एसएसपी ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अक्सर हॉस्टल और पीजी में रहने वाले छात्र देर रात तक पब में रहते हैं और नशे की हालत में वाहन चलाते हैं, जिससे सड़क हादसे होते हैं।

इसे रोकने के लिए सख्ती जरूरी है।

सहयोग की अपील

शहर में पब और रेस्टोरेंट की बढ़ती संख्या के मुकाबले पुलिस बल की उपलब्धता को देखते हुए, एसएसपी ने सभी संचालकों से अपेक्षा की है कि वे स्व-अनुशासन का परिचय दें।

उन्होंने कहा कि देहरादून के शांत माहौल को बनाए रखने और सकारात्मक सुधार लाने में व्यापारी वर्ग पुलिस का सहयोग करे।

नियमों का पालन न करने वालों के लिए अब ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button
пинап