pinko казино
CrimeDehradunExclusiveUttarakhand

( विडियो देखें ) :मुंबई के व्यक्ति का जॉलीग्रांट से उपहरण,4 किडनैपर अरेस्ट

आप विडियो देखियेगा :——

देहरादून : एक बेहद सनसनीखेज वारदात में मुंबई के एक व्यक्ति का जॉलीग्रांट से अपहरण कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने चार किडनैपर को गिरफ्तार किया है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 30  जून को मुंबई के एक व्यक्ति का जॉलीग्रांट से अपहरण कर लिया गया था।

इस मामले में मुंबई के एक थाने में किडनेपिंग की ‘0’ रिपोर्ट लिखवायी गयी थी।

जिसे बाद में डोईवाला स्थानांतरित कर दिया गया था।

डोईवाला कोतवाली पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए किडनैप किये हुए व्यक्ति को सुरक्षित पाया है।

किडनैपिंग के आरोप में पुलिस ने शामली और बेहट के चार लड़के गिरफ्तार किये हैं।

पुलिस ने इस किडनैपिंग के आरोप में

शोएब उम्र 26 पुत्र सलीम,निवासी जलालाबाद शामली बतौर मुख्य आरोपी के अलावा

दानिश अली उम्र 24 पुत्र आबिद अली निवासी बेहट सहारनपुर

,शाहबाज़ उम्र 24 पुत्र शाकिर अली निवासी वर्मा जी बिल्डिंग निवासी शामली

,रईस उम्र 24 पुत्र हारून निवासी बेहट

सहारनपुर को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में एसएसपी ऑफिस देहरादून में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गयी है जिसमें पूरी जानकारी दी जाएगी।

जिसे जल्द ही “यूके तेज” अपडेट करेगा।

Related Articles

Back to top button
пинап