Dehradun

लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए स्वतंत्रता और निष्पक्ष मीडिया जरूरी : एसडीएम नेगी

(News Published as received)

Dehradun : जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की डोईवाला इकाई का गठन हुआ

जावेद अध्यक्ष,रितिक अग्रवाल महामंत्री,पदाधिकारियों एवं सदस्यों व संरक्षक डोईवाला को उपजिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा पद गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी

शपथ कार्यक्रम में इंडियन यूनियन जर्नलिस्ट यूनियन के राष्ट्रीय सचिव जय सिंह रावत के अलावा जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ़ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष उमा शंकर मेहता, कोषाध्यक्ष ललिता बलूनी, प्रदेश मंत्री विजय कुमार शर्मा उपस्थिति रहे

कार्यक्रम के संचालन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र वर्मा द्वारा किया गया।

डोईवाला ब्लॉक सभागार में जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड डोईवाला इकाई का सर्व सहमति से चुनाव संपन्न हुआ हुआ

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी डोईवाला शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड डोईवाला इकाई को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पत्रकार अपनी लेखनी से समाज हित की समस्याओं को सरकार शासन व अधिकारीयो तक पहुंचाने के कार्य करते हैं

उन्होंने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई दी।

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह तेज

इंडियन यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय सचिव जय सिंह रावत ने कहा कि पत्रकारिता करना एक चैलेंज होता जा रहा है पत्रकार समाज की हर बात को प्रमुखता से अपनी लेखनी के माध्यम से प्रमुखता से छापता है.

एक समय था एक खबर को प्रकाशित करने के लिए जनप्रतिनिधियों समाज के लोगों के लिए बहुत बड़ी बात हुआ करती थी। प्रदेश अध्यक्ष उमा शंकर मेहता ने डोईवाला इकाई को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि अच्छे समाज के निर्माण में मीडिया की अहम भूमिका होती है। इसलिए लोकतंत्र की मजबूती के लिए मीडिया का निष्पक्ष और स्वतंत्र होना जरूरी है।

समाज में चल रही वास्तविक गतिविधियों को लोगों के सामने प्रस्तुत करना भी मीडिया की पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आजकल सोशल मीडिया कई बार फर्जी खबरें प्रसारित करता है जो समाज में अराजकता फैलाती है। उन्होंने पत्रकार समाज से अपील की कि वे समाज के सामने वास्तविक तस्वीर पेश करने की अपनी जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड डोईवाला जिम्मेदारी निभाएं।

उप जिलाधिकारी डोईवाला द्वारा जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड डोईवाला अध्यक्ष जावेद हुसैन, महामंत्री रितिक अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्याय पवन सिंघल, उपाध्यक्ष आरती वर्मा, सह सचिव चमनलाल कौशल, कोषाध्यक्ष आरिफ हसन, संरक्षक राजेंद्र वर्मा, महेंद्र सिंह चौहान, प्रीतम वर्मा, उत्तम सिंह पवार, रजनीश प्रताप सिंह, और कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ सदस्य संजय शर्मा चंद्रमोहन कोठियालअमरजीत सिंह ज्ञानेंद्र सिंह धीमान विक्रांत वर्मा अंजना गुप्ता नवीन बड़थ्वाल राजाराम जोशी अजमेर सिंह आदि को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई,

150 बार रक्त डोनेट करने वाले अनिल वर्मा को उपजिलाधिकारी डोईवाला द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष ललिता बलूनी, प्रदेश मंत्री विजय कुमार शर्मा, जिला महामंत्री मूलचंद शीर्शवाल, जिला कोषाध्यक्ष ज्योति भट्ट ध्यानी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कुमार नेगी भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र तडियाल कांग्रेस जिला अध्यक्ष परवाह दून मोहित उनियाल जिला उपाध्यक्ष राजकुमार विक्रम सिंह नेगी बख्तावर सिंह विनोद राणा चंद्रभान पाल किसान मंच दरपान बोरा, प्रेम पांचाल कोमल देवी उमेद बोरा सागर मनवाल हरविंदर सिंह जितेंद्र कुमार आदि विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!